{"_id":"66993bfb78925e305a0f8790","slug":"two-drg-soldiers-injured-ied-blast-in-mutwendi-naxal-attack-2024-07-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijapur Naxal Attack: बीजापुर के मुतवेंडी में IED ब्लास्ट, डीआरजी के दो जवान जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijapur Naxal Attack: बीजापुर के मुतवेंडी में IED ब्लास्ट, डीआरजी के दो जवान जख्मी
Thu, 18 Jul 2024 09:30 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़)
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 18 Jul 2024 09:30 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के बीजापुर से बड़ी खबर सामने आई है। यहां मुदवेंडी गांव के जंगलों में आईईडी ब्लास्ट हुआ है। जिसमें दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के मुदवेंडी गांव के जंगलों में नक्सलियों द्वारा लगाये गये आईईडी के ब्लास्ट होने से डीआरजी के दो जवान गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। दोनों जवानों के बाएं पैर में गंभीर चोंट आई है।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया है कि घायल जवान किशन हपका और दिनेश वलवा दोनों खतरे से बाहर हैं। घायल जवानों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया है। यहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
बीती रात तर्रेम थाना क्षेत्र के मंडिमरका के जंगल में नक्सलियों के प्लांट किये आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से एसटीएफ के दो जवान शहीद हो गए थे। वहीं चार जवान घायल हो गए थे।
विज्ञापन