फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Pota Cabin student dies of unknown disease taken to hospital after his health deteriorated in Bijapur

Bijapur: पोटाकेबिन के छात्र की अज्ञात बीमारी से मौत, तबीयत खराब होने पर ले गए अस्पताल, डॉ. ने घोषित किया मृत

Sat, 28 Sep 2024 03:17 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर (छत्तीसगढ़) Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 28 Sep 2024 03:17 PM IST
सार

राजीव गांधी शिक्षा मिशन के जिला समन्वयक वी. राव ने बताया कि शुक्रवार को छात्र राजेश पुनेम को बुखार होने से अधीक्षक ने छात्र को आवापल्ली अस्पताल ले जाकर उपचार करवाया।

विज्ञापन
Pota Cabin student dies of unknown disease taken to hospital after his health deteriorated in Bijapur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

बीजापुर में दुगाईगुड़ा पोटाकेबिन में अध्यनरत एक छात्र की अज्ञात बीमारी से मौत हो गई है। मृतक छात्र पहली क्लास का छात्र था। मिली जानकारी के मुताबिक उसूर ब्लाक के दुगाईगुड़ा पोटाकेबिन में अध्यनरत पहली क्लास के छात्र राजेश पुनेम उम्र 6 वर्ष निवासी पेद्दा तर्रेम की आज सुबह अज्ञात बीमारी से मौत हो गई है। 

विज्ञापन


राजीव गांधी शिक्षा मिशन के जिला समन्वयक वी. राव ने बताया कि शुक्रवार को छात्र राजेश पुनेम को बुखार होने से अधीक्षक ने छात्र को आवापल्ली अस्पताल ले जाकर उपचार करवाया। इसके बाद छात्र को हॉस्टल ले आया गया। शनिवार की सुबह 6.30 बजे के करीब छात्र की अचानक तबियत बिगड़ी और छात्र अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने छात्र को मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन

 

डीएमसी राव ने बताया कि छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए आवापल्ली के मर्चुरी में रखा गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed