फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   large dump of illegal teak wood found behind New Police Line

CG News: बीजापुर में वन विभाग का छापा, न्यू पुलिस लाइन के पीछे सागौन लकड़ी का अवैध डंप पकड़ा

Mon, 20 Oct 2025 03:23 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 20 Oct 2025 03:23 PM IST
सार

बीजापुर में गंगालूर रोड पर न्यू पुलिस लाइन के पीछे वन विभाग ने सूचना पर छापा मारकर पांच घनमीटर अवैध सागौन लकड़ी का बड़ा स्टॉक और दो टिप्पर जब्त किए। जांच में विभागीय मिलीभगत की आशंका जताई जा रही है। कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
large dump of illegal teak wood found behind New Police Line
वन विभाग का छापा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला मुख्यालय से लगे गंगालूर रोड पर स्थित न्यू पुलिस लाइन के पीछे अवैध रूप से पड़े सागौन लकड़ी का बड़ा जखीरा वन विभाग ने पकड़ा है। वन विभाग की इस कार्रवाई में लगभग पांच घनमीटर सागौन लकड़ी और दो टिप्पर भी जब्त की है। 

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, वन विभाग की टीम को सूचना के आधार पर यह सफलता  मिली है। मौके पर वन अमला जांच में जुटा हुआ है। वहीं जिला मुख्यालय के कुछ फर्नीचर मार्ट्स पर भी दबिश दी जा रही है। सूत्रों की मानें तो इतनी बड़ी मात्रा में सागौन लकड़ी की बरामदगी के बाद रेंजर, बीट गार्ड और अन्य वन कर्मचारियों की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इस पूरे मामले में विभागीय मिलीभगत की आशंका भी जताई जा रही है।
विज्ञापन


इस संबंध में डीएफओ ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि जब्त माल किसका है। फिलहाल, मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। इधर वन विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध लकड़ी कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed