Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Gen-Z’s political foray in Bhopalpatnam! Signs of a third equation emerging between the BJP and Congress.

बीजापुर: भोपालपटनम नगर पंचायत चुनाव में जेन-जी का दखल, तीसरे समीकरण की आहट

Sat, 07 Nov 2026 12:40 PM IST
बीजापुर ब्यूरो न्युज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
न्युज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर Published by: बीजापुर ब्यूरो Updated Sat, 07 Nov 2026 12:40 PM IST
सार

भोपालपटनम नगर पंचायत चुनाव से पहले वार्ड-10 के युवा पत्रकार चेतन कापेवार का नाम चर्चा में। सभी 15 वार्डों में समर्थित प्रत्याशी उतारने और पार्षदों के जरिए उपाध्यक्ष पद पर दावेदारी की अटकलें तेज।

विज्ञापन
Gen-Z’s political foray in Bhopalpatnam! Signs of a third equation emerging between the BJP and Congress.
चेतन कापेवार की फ़ोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर जिले के भोपालपटनम नगरीय निकाय चुनाव की तारीखों का एलान अभी नहीं हुआ है। भोपालपटनम नगर पंचायत में सियासी बिसात बिछनी शुरू हो गई है। इस बार चुनावी हलचल अध्यक्ष पद से ज्यादा पार्षदों के संभावित समीकरणों को लेकर है।

विज्ञापन


भाजपा और कांग्रेस के परंपरागत मुकाबले के बीच एक नए राजनीतिक विकल्प की सुगबुगाहट ने स्थानीय राजनीति को दिलचस्प बना दिया है। इन दिनों वार्ड क्रमांक 10 के युवा पत्रकार चेतन कापेवार का नाम तेजी से उभर रहा है। चर्चा है कि वे केवल अपने वार्ड तक सीमित नहीं रहेंगे। चेतन कापेवार नगर पंचायत के सभी 15 वार्डों में समर्थित प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारने की रणनीति पर विचार कर रहे हैं। राजनीतिक गलियारों में इसे पार्षदों का मजबूत समूह तैयार करने की कवायद माना जा रहा है। इसका लक्ष्य उपाध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी मजबूत करना है। इस संभावित रणनीति का अहम पहलू भाजपा और कांग्रेस के भीतर का असंतोष हो सकता है। सूत्रों के अनुसार, दोनों दलों में उपेक्षित महसूस कर रहे नेताओं और नाराज कार्यकर्ताओं का समर्थन नए राजनीतिक विकल्प को मिल सकता है। हालांकि, इन चर्चाओं की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन


युवा मतदाताओं का बढ़ता रुझान
देशभर में जेन-जी के बीच पारंपरिक राजनीतिक व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। युवाओं की राजनीतिक सक्रियता लगातार बढ़ रही है। भोपालपटनम में भी युवा मतदाताओं की भूमिका अहम मानी जा रही है। स्थानीय स्तर पर निर्दलीय और नए चेहरों को लेकर बढ़ती चर्चा ने भाजपा-कांग्रेस के रणनीतिकारों का ध्यान खींचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेतन कापेवार की संभावित भूमिका
चेतन कापेवार की पहचान युवा पत्रकार के साथ मिलनसार व्यक्तित्व के रूप में है। उनका सामाजिक संपर्क भी अच्छा है। कापेवार परिवार का भी नगर में अच्छा जनसंपर्क बताया जाता है। यदि वे विभिन्न वार्डों में समर्थित प्रत्याशियों को एकजुट करने में सफल होते हैं, तो चुनाव के बाद बनने वाले पार्षदों के समीकरण में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है। फिलहाल यह पूरी कवायद चुनाव पूर्व राजनीतिक चर्चाओं और संभावित रणनीतियों तक ही सीमित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed