फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Journalist Mukesh Chandrakar mysteriously missing police formed investigation team family worried in Bijapur

Bijapur: पत्रकार मुकेश चंद्राकर रहस्मयी ढंग से लापता, पुलिस ने बनाई जांच टीम, परिजन परेशान

Fri, 03 Jan 2025 04:53 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 03 Jan 2025 04:53 PM IST
सार

पत्रकार मुकेश चंद्राकर 01 जनवरी की रात से अपने घर से लापता हैं। इस संदर्भ में उनके बड़े भाई युकेश चंद्राकर ने बीजापुर कोतवाली  में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
Journalist Mukesh Chandrakar mysteriously missing police formed investigation team family worried in Bijapur
पत्रकार मुकेश चंद्राकर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पत्रकार मुकेश चंद्राकर 01 जनवरी की रात से अपने घर से लापता हैं। इस संदर्भ में उनके बड़े भाई युकेश चंद्राकर ने बीजापुर कोतवाली  में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस घटना ने जिले में सनसनी फैला दी है।  पुलिस प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है। बीजापुर पुलिस अधीक्षक ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत एक विशेष टीम गठित की है। इस टीम का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक युगलैंडन यार्क कर रहे हैं। थाना प्रभारी कोतवाली दुर्गेश शर्मा समेत अन्य अधिकारियों को भी इस जांच में शामिल किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मुकेश चंद्राकर का पता लगाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


पुलिस टीम ने 01 जनवरी की रात से पहले मुकेश चंद्राकर के संपर्क में रहने वाले लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। उनके अचानक लापता होने के कारणों को समझने और घटनास्थल से जुड़े साक्ष्यों को एकत्रित करने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है।मुकेश चंद्राकर के अचानक गायब होने से उनका परिवार और मीडिया जगत के साथी काफी चिंतित हैं। परिवार ने प्रशासन से उनकी सुरक्षित वापसी की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


जांच में जुटी टीमों के संपर्क
जांच दल के प्रभारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक युगलैंडन यार्क से (मो. 9617346646) और थाना प्रभारी कोतवाली दुर्गेश शर्मा से (मो. 8319784531) संपर्क कर कोई भी संबंधित जानकारी साझा की जा सकती है। पुलिस ने जनता से अपील की है कि अगर किसी को इस मामले में कोई भी सुराग मिले तो वे तुरंत सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरसंभव प्रयास जारी
बीजापुर पुलिस का कहना है कि पत्रकार मुकेश चंद्राकर को जल्द से जल्द खोजने के लिए हरसंभव प्रयास किये जा रहे हैं। यह मामला पत्रकारिता जगत के लिए चिंताजनक है, और प्रशासन पूरी संवेदनशीलता से काम कर रहा है। समाचार लिखे जाने तक मुकेश चंद्राकर का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed