{"_id":"6a0c4c6f9c65e3515c0bcfb6","slug":"jangal-me-mili-charvahe-ki-lash-hatya-ki-ashnka-se-ilake-me-dahshat-bijapur-news-c-1-1-noi1491-4299123-2026-05-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijapur News: जंगल में चरवाहे का मिला शव, हत्या की आशंका; इलाके में मची सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijapur News: जंगल में चरवाहे का मिला शव, हत्या की आशंका; इलाके में मची सनसनी
Tue, 19 May 2026 06:12 PM IST
बीजापुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: बीजापुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 06:12 PM IST
सार
बीजापुर के छिंदभाटा पारा के जंगल में आज एक ग्रामीण का शव मिलने से सनसनी फैल गई, जिसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
शव मिलने से इलाके में सनसनी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले के भैरमगढ थाना क्षेत्र के छिंदभाटा पारा के जंगल में आज एक ग्रामीण का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मृतक गाय चराने का काम करता था। घटना को आपसी विवाद के चलते हुई हत्या से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि जंगल में ग्रामीणों ने शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन