{"_id":"68e88cc3b260966551001831","slug":"ied-blast-in-bijapur-and-tribal-child-injured-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG IED Blast: बीजापुर में आईईडी ब्लास्ट, आदिवासी बच्चे को लगी चोट, ग्रामीणों में माओवादियों के खिलाफ रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG IED Blast: बीजापुर में आईईडी ब्लास्ट, आदिवासी बच्चे को लगी चोट, ग्रामीणों में माओवादियों के खिलाफ रोष
Fri, 10 Oct 2025 10:04 AM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर/रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर/रायपुर
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 10 Oct 2025 10:04 AM IST
सार
बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा लगाए गए दबाव सक्रिय आईईडी विस्फोट में एक आदिवासी बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। बच्चे को बीजापुर जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
आईईडी ब्लास्ट से बच्चा घायल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के ग्राम पीड़िया से एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां नक्सलियों द्वारा बिछाए गए प्रेशर आईईडी की चपेट में आकर एक मासूम आदिवासी बालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार की दोपहर बालक जैसे ही क्षेत्र से गुजर रहा था, तभी वह विस्फोट की चपेट में आ गया। यह घटना नक्सल हिंसा की अमानवीयता को दर्शाती है, जिसमें निर्दोष ग्रामीणों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
पिछले कुछ महीनों में जिले के अंदुरुनी इलाको में नक्सलियों के द्वारा लगाए गए आईईडी विस्फोटों की घटना में कई आम नागरिकों को क्षति उठानी पड़ी है। इधर घटना के तुरंत बाद सीआरपीएफ 199 और 85 वाहिनी के सुरक्षा बलों ने तत्परता दिखाते हुए घायल बालक को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया तथा उसे बेहतर चिकित्सा के लिए जिला अस्पताल बीजापुर लाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
विज्ञापन
इस घटना के बाद स्थानीय आदिवासी समुदाय में नक्सलियों के विरुद्ध गहरा आक्रोश व्याप्त है। वहीं, सुरक्षा बलों के द्वारा आसपास सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है ताकि क्षेत्र को सुरक्षित किया जा सके।