{"_id":"67ab5b31c8f1f0194302de8c","slug":"fate-of-chairman-and-councillors-is-locked-in-the-ballot-boxes-58-people-voted-decision-on-february-15-in-b-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijapur: अध्यक्ष और पार्षदों की किस्मत मतपेटियों में कैद, 58% लोगों ने किया मतदान, 15 फरवरी को फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijapur: अध्यक्ष और पार्षदों की किस्मत मतपेटियों में कैद, 58% लोगों ने किया मतदान, 15 फरवरी को फैसला
Tue, 11 Feb 2025 08:27 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 11 Feb 2025 08:27 PM IST
सार
नगरीय निकाय चुनाव 2025 के तहत बीजापुर जिले के एक मात्र नगर पालिका परिषद बीजापुर में अध्यक्ष व पार्षद पदों के लिए मतदान सुबह 8 बजे से शुरू हुआ। नगरपालिका के 15 वार्डो के कुल 18 मतदान केन्द्रों में सुबह से रौनक देखने को मिली।
विज्ञापन
निकाय चुनाव के लिए मतदान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नगरीय निकाय चुनाव 2025 के तहत बीजापुर जिले के एक मात्र नगर पालिका परिषद बीजापुर में अध्यक्ष व पार्षद पदों के लिए मतदान सुबह 8 बजे से शुरू हुआ। नगरपालिका के 15 वार्डो के कुल 18 मतदान केन्द्रों में सुबह से रौनक देखने को मिली। नये वोटर्स सहित बड़े बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक मतदान कर लोकतंत्र की मजबूती के लिए अपनी सहभागिता दी। नगरपालिका बीजापुर में सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक कुल 58.71 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।नगरपालिका बीजापुर में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से मतदान सम्पन्न हुआ।
विज्ञापन
कलेक्टर लाइन में लगकर अपनी बारी का किया इंतजार
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संबित मिश्रा ने पनारापारा मतदान केन्द्र में जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कलेक्टर श्री मिश्रा को लाईन में लगकर मतदान करने के लिए आधा घंटा लगा, लोगों के मतदान की उत्सुकता के कारण केन्द्रों में सुबह से ही भीड़ देखने को मिली। कलेक्टर ने मतदाताओं को मतदान करने की अपील की, जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र यादव एवं रिटर्निंग आफिसर जागेश्वर कौशल ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र के महापर्व में अपनी सहभागिता दी।
विज्ञापन
आदर्श मतदान केन्द्र रहा आकर्षण का केन्द्र
आदर्श मतदान केन्द्रों में सेल्फी जोन पर्यावरण एवं वन्य जीव संरक्षण पर आधारित आदर्श मतदान केन्द्र आर्कषण का केन्द्र रहे। जिसमें मतदाताओं ने सेल्फी ली और प्रकृति के बीच में रहने का सुखद अनुभव भी किया। आदर्श मतदान केन्द्र बालक हायर सकेण्डरी स्कूल में इन्द्रावती टाईगर रिजर्व एवं सामान्य वनमंडल द्वारा विलुप्त हो रहे वन्य जीव गिद्ध के संरक्षण पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जो लोगों के आकर्षण का केन्द्र रहा। वहीं वार्ड क्रमांक 06 के मतदान केन्द्रों में बच्चों के लिए गेम एवं खिलौने की व्यवस्था से मतदाता उत्साहित नजर आए।
विज्ञापन
मतदान के लिए जिला प्रशासन की थी व्यापक तैयारी
मतदान केन्द्रों में छाया, पेयजल, रैम्प सहित मतदाताओं की सुविधाओं की व्यापक तैयारियों के वजह से मतदान की प्रक्रिया सुगमतापूर्वक संचालित हुई।वरिष्ठ नागरिकों सहित मीडिया प्रतिनिधियों में भी मतदान को लेकर दिखा उत्साह लोकतंत्र की मजबूती और मताधिकार का प्रयोग करने वरिष्ठ नागरिकों एवं मीडिया प्रतिनिधियों में भी उत्साह देखने को मिला। दिव्यांग बुजुर्ग एवं असहाय मतदाताओं को वालिंटियर्स की मदद से सुगमतापूर्वक कराया गया मतदान एनसीसी, एनएसएस, रेडक्रॉस एवं स्काउट गाईड के विद्यार्थी, वालिंटियर्स के रूप में मतदान केन्द्रों पर दिव्यांग, असहाय, बुजुर्ग मतदाताओं को सुगमतापूर्वक मतदान कराने बेहतर सहयोग रहा।