फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bijapur News ›   Bijapur Naxalite Encounter Photo of a soldier martyred in Bijapur encounter surfaced

Bijapur Encounter: 650 से ज्यादा जवान हुए थे रवाना, बीजापुर पुलिस लाइन लाए गए मारे गए नक्सलियों के शव

Sun, 09 Feb 2025 07:03 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: अनुज कुमार Updated Sun, 09 Feb 2025 07:03 PM IST
सार

बीजापुर जिले में महाराष्ट्र सीमा से लगे नेशनल पार्क इलाके में रविवार को मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में दो जवान बलिदान हो गए। बलिदान हुए एक जवान का फोटो सामने आ गया है। जो भोपालपटनम में पदस्थ रहे डीआरजी के जवान नरेश ध्रुव हैं।

विज्ञापन
Bijapur Naxalite Encounter Photo of a soldier martyred in Bijapur encounter surfaced
बलिदान जवान नरेश ध्रुव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में महाराष्ट्र सीमा से लगे नेशनल पार्क इलाके में रविवार को नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में दो जवान बलिदान और दो घायल हो गए। डीआरजी, एसटीएफ और बस्तर फाइटर के जवानों ने संयुक्त टीम के साथ ऑपरेशन को अंजाम दिया। बता दें कि मुठभेड़ में जवानों ने 31 नक्सलियों को मार गिराया है। 

विज्ञापन


तीन तरफ के लिए रवाना हुए थे 650 से ज्यादा जवान
बीजापुर जिले के फरसेगढ़ थाना क्षेत्र में आज सुबह जिस नेशनल पार्क के कोर क्षेत्र में मुठभेड़ हुई है। दरअसल वहां मद्देड़ एरिया कमेटी, तेलंगाना स्टेट कमेटी एवं नेशनल पार्क एरिया कमेटी के बड़े नक्सलियों का जमावड़ा रहा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस लाइन लाए गए नक्सलियों के शव
इसी सूचना के आधार पर डीआरजी, एसटीएफ के करीब 650 से ज्यादा जवानों की पार्टी को लेकर तीन तरफ से रवाना किया गया था। नक्सलियों के शव और दो बलिदान जवानों के शव बीजापुर पुलिस लाइन लाए गए। हथियार भी लाए गए हैं।

दो जवान बलिदान
पुलिस सुरक्षा बल ने छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर 31 नक्सलियों को मार गिराया है। दो जवान बलिदान हो गए और दो जवान घायल भी हुए हैं। घायल जवानों को निकालने के लिए जगदलपुर से एमआई-17 हेलीकॉप्टर रवाना किया गया है। बस्तर संभाग के आईजीपी सुंदर राज ने एनकाउंटर की पुष्टि की है। मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ भी सकती है।


जवान बलिदान
1. डीआरजी एचसी नरेश धुर्व , भाटा पारा , बालोद 
2. एसटीएफ, कांस्टेबल वासित रावटे, डोंडी बालोद

घायल जवान 
1. डीआरजी कांस्टेबल जग्गू कलमू 
2. एसटीएफ कांस्टेबल गुलाब मंडावी

सीएम विष्णुदेव साय ने जताया शोक
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी जवानों के बलिदान होने की सूचना पर जताया शोक। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, 'बीजापुर जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में सुरक्षाबलों की नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में अब तक 12 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। मुठभेड़ में 2 जवान बलिदान एवं 2 जवान के घायल होने की भी दुःखद खबर प्राप्त हुई है। 

'जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा'
आगे कहा कि जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं माननीय केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के नेतृत्व में मार्च 2026 तक हमारा प्रदेश नक्सलवाद मुक्त होकर रहेगा। इस दिशा में सुरक्षाबल के जवान निरंतर सफलता हासिल कर लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। देश-प्रदेश में कैंसर रूपी नक्सलवाद का अंत तय है। ईश्वर से बलिदान जवानों की आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने व घायल जवानों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed