{"_id":"6a6b17ddd02f681ba601de7f","slug":"amidst-torrential-rain-the-civil-defence-force-acted-as-guardian-angels-risking-their-lives-to-transport-a-sick-child-and-a-woman-to-the-hospital-bijapur-news-c-1-1-noi1491-4557255-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijapur News: उफनते नाले के बीच जिंदगी की जंग, नगरसेना ने बीमार बच्ची और महिला को सुरक्षित पहुंचाया अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijapur News: उफनते नाले के बीच जिंदगी की जंग, नगरसेना ने बीमार बच्ची और महिला को सुरक्षित पहुंचाया अस्पताल
Thu, 30 Jul 2026 04:39 PM IST
बीजापुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: बीजापुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 04:39 PM IST
सार
लगातार बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं, लेकिन ऐसे मुश्किल समय में बीजापुर की नगरसेना लोगों के लिए उम्मीद की किरण बनकर सामने आई है। जवानों ने जान जोखिम में डालकर बीमार बच्ची और उसकी मां को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
नगरसेना ने बीमार बच्ची और महिला को सुरक्षित पहुंचाया अस्पताल
विस्तार
बीजापुर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश से कई गांवों का संपर्क टूट गया है। ऐसे चुनौतीपूर्ण हालात में नगरसेना के जवान राहत और बचाव कार्य में लगातार जुटे हुए हैं। ग्राम रेड्डी में एक बीमार बच्ची और उसकी मां को उफनते जलमार्ग के बीच सुरक्षित निकालकर अस्पताल पहुंचाने की नगरसेना की तत्परता ने एक बार फिर मानवीय सेवा और साहस की मिसाल पेश की है।
जिले में लगातार बारिश के कारण कई नदी-नाले उफान पर हैं, जिससे ग्रामीण इलाकों में आवागमन प्रभावित हो गया है। ऐसे हालात में जिला प्रशासन के निर्देश पर नगरसेना की टीम संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार राहत एवं बचाव अभियान चला रही है।
इसी अभियान के दौरान ग्राम रेड्डी से सूचना मिली कि एक महिला अपनी बीमार बच्ची के साथ फंसी हुई है और उसे तत्काल इलाज की जरूरत है। हालात को देखते हुए नगरसेना के जवान मौके पर पहुंचे और जोखिम उठाते हुए दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां बच्ची का इलाज शुरू किया गया।
विज्ञापन
बारिश के बीच नगरसेना की टीम दिन-रात राहत कार्य में लगी हुई है। जवान जरूरतमंद लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने, बीमार और बुजुर्गों को अस्पताल ले जाने तथा आपात स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध कराने का कार्य कर रहे हैं। लगातार चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद राहत दल पूरी सतर्कता और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है।
जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बरसात के दौरान उफनते नदी-नालों और जलभराव वाले रास्तों को पार करने का प्रयास न करें। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रशासन या नगरसेना को सूचना दें ताकि समय पर सहायता उपलब्ध कराई जा सके। प्रशासन ने बताया कि जिले के संवेदनशील क्षेत्रों पर लगातार नजर रखी जा रही है और राहत एवं बचाव दल पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं।