{"_id":"6757f59c3448cb84e803aa51","slug":"35-children-of-mata-rukmani-ashram-fall-ill-one-girl-dies-nine-admitted-in-icu-in-bijapur-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijapur: माता रुक्मणी आश्रम के 35 बच्चे बीमार, एक बच्ची की मौत, नौ आईसीयू में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijapur: माता रुक्मणी आश्रम के 35 बच्चे बीमार, एक बच्ची की मौत, नौ आईसीयू में भर्ती
Tue, 10 Dec 2024 01:32 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 10 Dec 2024 01:32 PM IST
सार
बीजापुर के धनोरा में संचालित माता रुक्मणी आश्रम के 35 बच्चे एक साथ उल्टी, दस्त व बुखार कि पीड़ा से अचानक बीमार पैड गए। इन्हे फौरन जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया हैं।
विज्ञापन
बीमार बच्चों का उपचार जारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीजापुर के धनोरा में संचालित माता रुक्मणी आश्रम के 35 बच्चे एक साथ उल्टी, दस्त व बुखार कि पीड़ा से अचानक बीमार पैड गए। इन्हे फौरन जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया हैं। इलाज के दौरान एक बच्ची की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जगदलपुर रेफर किया गया था। लेकिन बच्ची की रास्ते मे ही मौत गई है। वही 9 बच्चो कि हालत ज्यादा ख़राब होने से उन्हें जिला अस्पताल के आईसीयू वार्ड मे भर्ती कर इलाज किया जा रहा हैं।
विज्ञापन
पीडियाट्रिक डॉक्टर मंगेश ने बताया कि फूड पॉयजनिंग से पीड़ित 34 बच्चों को अस्पताल लाया गया था, सुबह एक और बच्ची शिवानी तेलम की तबियत ज्यादा बिगड़ने पर उसे यहां लाया गया था। बच्ची की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जगदलपुर रेफर किया गया था। किंतु रास्ते मे ही बच्ची की मौत हो गई। डॉक्टर मंगेश ने बताया कि फूड पॉजिनिग की वजह से ही बच्चे बीमार हुए है। बता दें रोज कि तरह माता रुकमणी आश्रम में खाना खाने के बाद बच्चों की तबियत अचानक बिगडनें लगी। एक के बाद एक बच्चे उल्टी दस्त का शिकार होते गए। तत्काल उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। जहां उनका इलाज जारी शुरू किया गया।
विज्ञापन