{"_id":"653a4571528afa75910a1258","slug":"bijapur-remains-closed-after-naxalites-call-for-bandh-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: नक्सलियों की दहशत में व्यापारियों ने बंद की दुकानें, थमे बसों के पहिये; पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: नक्सलियों की दहशत में व्यापारियों ने बंद की दुकानें, थमे बसों के पहिये; पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
Thu, 26 Oct 2023 04:24 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 26 Oct 2023 04:24 PM IST
सार
नक्सलियों के बंद के आह्वान के बाद बीजापुर अंदरूनी इलाकों में बसों के पहिये थमे हुए नजर आये। साथ ही दुकानें भी बंद रहीं। इस दौरान पुलिस जिला मुख्यालय में फ्लैग मार्च करते नजर आई।
विज्ञापन
फ्लैग मार्च
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नक्सलियों की पश्चिम बस्तर डिवीजनल कमेटी के सचिव मोहन ने एक पर्चा जारी कर 26 अक्तूबर यानी गुरुवार को बीजापुर बंद का आह्वान किया था। कुछ दिनों पहले पुलिस ने आठ लाख के इनामी नक्सली नागेश पदम को मुठभेड़ में मार गिराया था। इस घटना के बाद से नक्सली बौखलाये हुए हैं और गुरुवार को बंद का आह्वान किया।
विज्ञापन
नक्सलियों के बंद के आह्वान के बाद जिले के व्यापारियों में दहशत का माहौल दिखा। जिला मुख्यालय में सुबह से कई दुकानें बंद थी। वहीं, यात्री बसों के पहिये भी थमे रहे। सभी यात्री बसें बस स्टैंड में खड़ी रहीं, लेकिन पुलिस के जवानों ने शहर में घूम–घूमकर दुकान मालिकों को दुकान खोलने की समझाईश देते रहे और 11 बजे से सभी दुकानों को पुलिस ने खुलवाया।
विज्ञापन
पुलिस जवान जिला मुख्यालय में फ्लैग मार्च करते नजर आये। नक्सलियों के बंद के आह्वान के बाद जिले में तनावपूर्ण स्थिति देखने को मिली। इस तनावपूर्ण स्थिति से निपटने के लिए और कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए जवानों ने फ्लैग मार्च किया। पुलिस अधीक्षक आजनेय वार्ष्णेय ने कहा की जवानों द्वारा फ्लैग मार्च किया जा रहा है और लगातार पुलिस पेट्रोलिंग कर रही है। उन्होंने जिले की जनता से कहा है कि डरने या घबराने की जरुरत नहीं है। सुरक्षा की दृष्टि से वह पूरी तरीके से तैयार हैं।
विज्ञापन