{"_id":"64f09e3f2f526e88370a937c","slug":"bihan-women-s-group-made-cow-dung-and-paddy-rakhi-in-chhattisgarh-2023-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: बिहान महिला समूह ने बनाई गोबर और धान की राखी, सीएम की कलाई पर सजाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: बिहान महिला समूह ने बनाई गोबर और धान की राखी, सीएम की कलाई पर सजाई
Thu, 31 Aug 2023 07:36 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Thu, 31 Aug 2023 07:36 PM IST
सार
आज के दिन बहनों ने अपने भाइयों को कई तरह की राखियां पहनाई। कई तरह की कीमती राखी कलाई में बांधी। इसी क्रम में आज सीएम भूपेश बघेल ने गोबर और धान से बनी राखी को अपनी कलाई पर सजाई है।
विज्ञापन
बिहान महिला समूह ने बनाई गोबर और धान की राखी, सीएम की कलाई पर सजाई
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज के दिन बहनों ने अपने भाइयों को कई तरह की राखियां पहनाई। कई तरह की कीमती राखी कलाई में बांधी। इसी क्रम में आज सीएम भूपेश बघेल ने गोबर और धान से बनी राखी को अपनी कलाई पर सजाई है। गरियाबंद के बिहान समूह के महिलाओं की ओर से बनाए गए राखी को राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक ने रक्षाबंधन पर सीएम की कलाई पर बांधी।
रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कलाई पर गरियाबंद के बिहान समूह की बहनों ने गोबर और धान के बीज से बनाई गई राखी सजी। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष नायक ने सीएम भूपेश बघेल की कलाई पर यह विशेष राखी बांधकर उनके लिए मंगलकामना की। नायक ने गरियाबंद के बिहान समूह की बहनों की ओर से तैयार राखी खरीदकर सीएम की कलाई पर बांधी। सीएम बघेल ने प्रदेशवासियों से ग्रामीण बहनों की बनाई गई राखी का रक्षाबंधन पर्व पर उपयोग करने की अपील की है। सीएम ने नायक को रक्षाबंधन पर उपहार भेंट किए।