{"_id":"5c1aa767bdec2257057f2782","slug":"bhupesh-baghel-government-transferred-dgp-of-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूपेश बघेल सरकार ने शपथ लेने के दो दिन बाद किया छत्तीसगढ़ के डीजीपी का तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूपेश बघेल सरकार ने शपथ लेने के दो दिन बाद किया छत्तीसगढ़ के डीजीपी का तबादला
Thu, 20 Dec 2018 01:47 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: आसिम खान
Updated Thu, 20 Dec 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल की नवनिर्वाचित सरकार ने शपथ लेने के दो दिन बाद बुधवार को राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ए एन उपाध्याय की जगह नक्सल अभियान के विशेष महानिदेशक डीएम अवस्थी को नया डीजीपी नियुक्त किया है। राज्य के गृह (पुलिस) विभाग के आदेश के अनुसार राज्य शासन ने 1986 बैच के अखिल भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी अवस्थी को पुलिस महानिदेशक का कार्यभार सौंपा है।
विज्ञापन
अवस्थी के पास विशेष महानिदेशक नक्सल आपरेशन और महानिदेशक एसआईबी तथा ईओडब्ल्यू का भी प्रभार है। आदेश के अनुसार राज्य शासन ने निवर्तमान डीजीपी उपाध्याय को अध्यक्ष सह प्रबंध संचालक, पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन के पद पर पदस्थ किया है। उपाध्याय भारतीय पुलिस सेवा के 1985 बैच के अधिकारी हैं।
विज्ञापन
इससे पहले सोमवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद राज्य के नए मुख्यमंत्री बघेल ने ईओडब्ल्यू और एसीबी के महानिदेशक मुकेश गुप्ता से प्रभार लेकर डीएम अवस्थी को दे दिया था। गुप्ता को पुलिस मुख्यालय में विशेष पुलिस महानिदेशक के पद पर पदस्थ किया गया है।
विज्ञापन