फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   bhent mulaakaat: CM Bhupesh will gift 117 crore development works to Raipur

भेंट-मुलाकात: CM बघेल आज रायपुर को देंगे 117 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, पांच सड़कें भी होंगी चकाचक

Mon, 17 Apr 2023 12:43 AM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Mon, 17 Apr 2023 12:43 AM IST
सार

रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान 50 करोड़ की लागत से रायपुर में बन रही 5 सड़कों के सौंदर्यीकरण और 10 करोड़ की लागत से कलेक्टोरेट मल्टीलेवल पार्किंग के पांचवें माले पर 500 सीटर बीपीओ सेंटर की आधारशिला रखेंगे। 

विज्ञापन
bhent mulaakaat: CM Bhupesh will gift 117 crore development works to Raipur
सीएम भूपेश बघेल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल आज रायपुर शहरवासियों को 117 करोड़ 61 लाख रुपए के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देंगे। रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान 50 करोड़ की लागत से रायपुर में बन रही 5 सड़कों के सौंदर्यीकरण, 10 करोड़ की लागत से कलेक्टोरेट मल्टीलेवल पार्किंग के पांचवें माले पर 500 सीटर बीपीओ सेंटर की आधारशिला रखेंगे। वहीं कई विकास कार्यों की आधारशिला रखेंगे। पंडरी ऑक्सीजोन में स्थापित दिवंगत नंदकुमार पटेल की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।  शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर करने के लिए सीएम भूपेश 84 नए सफाई वाहनों की सौगात देंगे। 

विज्ञापन




इस दौरान मुख्यमंत्री 10 करोड़ 12 लाख रूपए की लागत के इन छोटे-बड़े वाहनों का लोकार्पण करेंगे। इन वाहनों के नगर निगम के सफाई बेड़े में शामिल हो जाने से निगम क्षेत्र में कचरा और अन्य दूसरे अपशिष्टों को इकट्ठा करने, उनका परिवहन करने और उनका निष्पादन करने में बड़ी सहुलियत मिलेगी। मुख्यमंत्री बघेल कल 30 हाइड्रोलिक टिपर, 20 मिनी टिपर, 07 यूटिलिटी विकल्प, 05 वैक्यूम सक्शन मशीन, 01 चैन माउंटेड डिगर, 10 तीन क्यूबिक मीटर के हाइड्रोलिक टिपर, 03  मिनी पोकलेन, 01 टैक्टर संचालित वाटर कैनन सिस्टम, 06 कैंफर और 01 बोलेरो वाहन नगर निगम रायपुर को सौंपेंगे।
विज्ञापन




5 सड़कों का होगा सौंदर्यीकरण
मुख्यमंत्री भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान ही शहर की 5 सड़कों के सौंदर्यीकरण कार्यों का भी शुभारंभ करेंगे। लगभग 40 करोड़ रूपए की लागत से यह काम होगा। मुख्यमंत्री जी.ई रोड, वीआईपी रोड, बलौदाबाजार रोड, स्टेशन रोड और पचपेड़ी नाका रोड के सौंदर्यीकरण कार्यों की शुरूआत करेंगे। इसके साथ ही इन सड़कों से जुड़ने वाली छोटी संपर्क सड़कों का भी सौंदर्यीकरण होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन




मल्टीलेवल पार्किंग में शुरू होगा बीपीओ सेंटर, सीएम करेंगे उद्धाटन
मुख्यमंत्री  रायपुर शहर में 500 सीटर बीपीओ सेंटर स्थापित करने के लिए भूमिपूजन करेंगे। लगभग 10 करोड़ रूपए की लागत से यह बीपीओ सेंटर कलेक्टोरेट के सामने मल्टीलेवल पार्किंग के पाचवें तल पर शुरू होगा। मुख्यमंत्री की सोच के अनुरूप इस बी.पी.ओ. सेंटर की स्थापना रायपुर के युवाओं को उन्नत व आधुनिक सुविधाओं के जरिए आत्मनिर्भरता प्रदान करने के उद्देश्य से की जा रही है। इस बी.पी.ओ. के जरिए कॉल सेंटर कस्टमर सपोर्ट, सेल्स एंड मार्केटिंग, डाटा एंट्री, टेक्निकल सपोर्ट, चौट सपोर्ट, बैंक एंड फ्रंट ऑफिस वर्क, सोशल मीडिया हैण्डलिंग, डाटा एनालिसिस जैसे आउटसोर्सिंग व्यवसाय  से युवा जुड़ सकेंगे।

पंडरी ऑक्सीजोन में शहीद नंदकुमार पटेल की प्रतिमा का होगा अनावरण 
वहीं सीएम शाम को पंडरी ऑक्सीजोन में स्थापित शहीद नंदकुमार पटेल की आदमकद प्रतिमा का अनावरण करेंगे। रायपुर स्मार्ट सिटी लि. द्वारा ऑक्सीजोन के समीप पंडरी में शहीद नंदकुमार पटेल की आदमकद प्रतिमा स्थापित की गई है। पंचधातु से निर्मित 400 कि.ग्रा. वजन इस प्रतिमा की ऊंचाई 9 फीट है। इस प्रतिमा स्थल के सौंदर्यीकरण के लिए आकर्षक रोशनी व्यवस्था के अलावा मिनी उद्यान भी तैयार किया गया है। बैठक व्यवस्था के साथ ही रेड सैण्ड स्टोन से इस स्थल को खूबसूरती दी गई है। इस कार्य की कुल लागत 80 लाख रूपए है।


कौन थे नंदकुमार पटेल 
छत्तीसगढ़ के पहले गृहमंत्री नंदकुमार पटेल का जन्म 8 नवंबर 1953 को रायगढ़ के ग्राम नंदेली में हुआ था। कृषक परिवार से ताल्लुक रखने वाले पटेल के मन कर्म एवं वचन से ठेठ छत्तीसगढ़िया संस्कारों की झलक साफ दिखाई देती थी। गांव को खुशहाली,  तरक्की व संसाधनों से जोड़ने उनके सद्प्रयासों की झलक न केवल उनके गांव नंदेली, बल्कि हर उस अंचल में दिखाई देती है, जहां पटेल अपने आत्मीय व्यवहार कुशलता के बीच पहुंचते रहे। गांव के सरपंच से केबिनेट मंत्री और अन्य सभी उच्च आसीन पदों को सुशोभित करते हुए उन्होंने अपनी ईमानदारी, परिश्रम व सहजता से हमेशा पद का मान बढ़ाया। वे खरसिया विधानसभा से 5 बार विधायक निर्वाचित हुए। अविभाजित मध्यप्रदेश के मंत्रीमंडल में  सम्मानित सदस्य रहें एवं छत्तीसगढ़ गठन के बाद राज्य के पहले गृह मंत्री बने। समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान का लक्ष्य लेकर पटेल सदैव राजनैतिक व सामाजिक रूप से अत्यधिक प्रतिष्टित रहें। 25 मई 2013 को झीरम घाटी में हुए नक्सली हमले में उनका निधन हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed