{"_id":"67331ffa746a8b0849063523","slug":"paddy-procurement-will-begin-from-november-14-collector-said-take-action-against-illegal-paddy-transportation-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bemetara: 14 नवंबर से शुरू होगी धान की खरीदी, कलेक्टर बोले- अवैध धान परिवहन पर करें कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bemetara: 14 नवंबर से शुरू होगी धान की खरीदी, कलेक्टर बोले- अवैध धान परिवहन पर करें कार्रवाई
Tue, 12 Nov 2024 02:59 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 12 Nov 2024 02:59 PM IST
सार
प्रदेश के कृषि प्रधान बेमेतरा जिले में 14 नवंबर से धान खरीदी शुरू होगी। धान बेचने के लिए पूरे जिले से करीब एक लाख किसान ने पंजीयन कराया है। यह खरीदी 15 जनवरी 2025 तक चलेगी।
विज्ञापन
14 नवंबर से शुरू होगी धान की खरीदी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश के कृषि प्रधान बेमेतरा जिले में 14 नवंबर से धान खरीदी शुरू होगी। धान बेचने के लिए पूरे जिले से करीब एक लाख किसान ने पंजीयन कराया है। यह खरीदी 15 जनवरी 2025 तक चलेगी। इस खरीदी को लेकर कलेक्टर रणबीर शर्मा ने समीक्षा किया। उन्होंने कहा कि धान बेचने आए किसान को केंद्र में कोई दिक्कत न हो, इस बात का ख्याल रखा जाए।
विज्ञापन
साफ-सफाई पेयजल आदि की पर्याप्त व्यवस्था हो। किसी भी स्थिति में खरीदी में कोई बाधा उत्पन्न न हो, इसके लिए सतर्क रहे। अवैध धान परिवहन पर सख्त कार्रवाई करें। धान खरीदी कार्य में गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी एसडीएम से कहा कि वह अपने-अपने अनुभाग अंतर्गत एक व्हाट्सएप ग्रूप बनाकर धान खरीदी केंद्र में पैनी नजर रखें। सतत मॉनिटरिंग करें। प्रत्येक सप्ताह शनिवार को खरीदी की व्यवस्था, खरीदे गए धान की मॉनिटरिंग करें।
विज्ञापन
धान खरीदी छत्तीसगढ़ शासन की प्राथमिकता में है। धान खरीदी के लिए यदि कहीं कोई कमी या अव्यवस्था हो, तो इसे तत्काल दुरूस्त करें। छोटे, सीमांत व बड़े किसान के पूरे धान को निर्धारित समर्थन मूल्य में खरीदा जाए। जिन किसानों को धान खरीदी के लिए केंद्र में बुलाया जाए, उससे धान की खरीदी उसी दिन हो जाए। किसी भी स्थिति में कोई भी किसान बिना धान बेचे, वापस न हो इसका विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन