{"_id":"6aaaa244aba2ca0ece06a8c4","slug":"deokar-tehsil-office-facing-shut-down-after-3-year-unpaid-electricity-bill-leads-to-power-cut-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"75 हजार का बिल बकाया: तीन साल से नहीं भरा पैसा, देवकर तहसील दफ्तर की बत्ती गुल; काम ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
75 हजार का बिल बकाया: तीन साल से नहीं भरा पैसा, देवकर तहसील दफ्तर की बत्ती गुल; काम ठप
Wed, 16 Sep 2026 07:48 PM IST
हिमांशु सिंह बघेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेमेतरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेमेतरा
Published by: हिमांशु सिंह बघेल
Updated Wed, 16 Sep 2026 07:48 PM IST
सार
बेमेतरा के देवकर तहसील कार्यालय का करीब 75 हजार 460 रुपये बिजली बिल बकाया होने पर बिजली विभाग ने कनेक्शन काट दिया। बिल 12 जून 2023 से लंबित बताया जा रहा है। बिजली आपूर्ति बंद होने से तहसील कार्यालय का रोजमर्रा का काम प्रभावित है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
विस्तार
बेमेतरा जिले के देवकर तहसील कार्यालय में उस समय गंभीर संकट खड़ा हो गया, जब लंबे समय से बिजली बिल का भुगतान न होने के कारण बिजली विभाग ने दफ्तर का कनेक्शन काट दिया। करीब 75 हजार 460 रुपये का बिजली बिल बकाया होने की वजह से की गई इस कार्रवाई के बाद तहसील कार्यालय का पूरा कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो गया है।
तीन साल से जमा नहीं हुआ बिल
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, देवकर तहसील कार्यालय का बिजली बिल 12 जून, 2023 से लंबित है। तीन साल भुगतान न होने और लगातार बकाया रहने के बाद बिजली विभाग ने आखिर यह कार्रवाई की। बिजली आपूर्ति बंद होने के कारण तहसील में होने वाले रोजमर्रा के सभी सरकारी काम रुक गए हैं, जिससे विभिन्न सेवाओं के लिए दूर-दराज से पहुंच रहे लोगों को भारी असुविधा हो रही है।
ये भी पढ़ें- 25 लाख स्वाहा, फिर भी चूहों का राज: रायपुर के इस अस्पताल में नहीं सुधरे हालात; अब दीमक भगाने का नया टेंडर
विज्ञापन
टाउन हॉल भवन में संचालित है कार्यालय
तहसील कार्यालय नगर पंचायत के अधीन आने वाले टाउन हॉल भवन में संचालित होता है। इस तहसील कार्यालय का बिजली मीटर भी नगर पंचायत देवकर के सीएमओ के नाम पर ही दर्ज है। ऐसे में बिजली बिल के भुगतान की जिम्मेदारी किस विभाग की है, इसे लेकर भी स्थिति अभी स्पष्ट होना बाकी है। बिजली विभाग के एई गंगा प्रसाद बंजारे ने तहसील कार्यालय का कनेक्शन काटे जाने की आधिकारिक जानकारी दी है।