{"_id":"6485bbf182ac75d47f0b24bf","slug":"bear-attack-in-chhattisgarh-elderly-injured-in-bear-attack-in-gariaband-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gariaband: भालू के हमले में बुजुर्ग घायल, जान बचाने के लिए 10 मिनट तक संघर्ष करता रहा मनरेगा मजदूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gariaband: भालू के हमले में बुजुर्ग घायल, जान बचाने के लिए 10 मिनट तक संघर्ष करता रहा मनरेगा मजदूर
Sun, 11 Jun 2023 05:50 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गरियाबंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गरियाबंद
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sun, 11 Jun 2023 05:50 PM IST
सार
दोनों के बीच करीब 10 मिनट तक संघर्ष चलता रहा। इस दौरान भालू ने हाथ और चेहरे पर हमला किया। शोर सुनकर ग्रामीण पहुंचे तो भालू जंगल की ओर भाग निकला।
विज्ञापन
ग्रामीण पहुंचे तो भालू वहां से भाग निकला।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में खेत में काम करने के दौरान भालू ने एक बुजुर्ग पर हमला कर दिया। जान बचाने के लिए बुजुर्ग भी भालू से भिड़ गया। करीब 10 मिनट तक दोनों में संघर्ष चलता रहा। इसके बाद भालू छोड़कर भाग निकला। हमले में बुजुर्ग को गंभीर चोटें आई हैं। बुजुर्ग को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला राजिम क्षेत्र का है।
विज्ञापन
राजिम अनुविभाग के पांडुका वन परिक्षेत्र के ग्राम तौरेन्गा में एक भालू ने 50 साल के बुजुर्ग पर हमला कर दिया। दोनों के बीच करीब 10 मिनट तक संघर्ष चलता रहा। इस दौरान भालू ने हाथ और चेहरे पर हमला किया। शोर सुनकर ग्रामीण पहुंचे तो भालू जंगल की ओर भाग निकला। घायल बुजुर्ग मनरेगा का काम करने खेत में गया था।
विज्ञापन
हमले से बुजुर्ग के शरीर पर गहरे जख्म हो गये हैं। उसका उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाण्डुका में जारी है। तौरंगा निवासी जगत राम ध्रुव सुबह मनरेगा में काम करने खेत में गया था। तभी अचानक भालू ने हमला कर दिया है। जिसके बाद उसके हाथ और चेहरे पर गहरी चोटें आई हैं।
विज्ञापन