फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bastar Olympics 2024 begins in Kondagaon

CG: कोंडागांव में बस्तर ओलंपिक 2024 का आगाज, पारंपरिक खेलों से लेकर नए खेलों का होगा आयोजन

Thu, 07 Nov 2024 05:37 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव
अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव Published by: श्याम जी. Updated Thu, 07 Nov 2024 05:37 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में बस्तर ओलंपिक खेल स्पर्धा का शुभारंभ स्थानीय विकास नगर स्टेडियम में हुआ। इस कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक लता उसेंडी और जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मतलाम ने किया।

विज्ञापन
Bastar Olympics 2024 begins in Kondagaon
बस्तर ओलंपिक खेल स्पर्धा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोंडागांव जिले में बस्तर ओलंपिक खेल स्पर्धा का शुभारंभ गुरुवार को स्थानीय विकास नगर स्टेडियम में हुआ। इस कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक लता उसेंडी और जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मतलाम ने किया। ब्लॉक स्तर पर आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों के लिए लगभग 38,000 खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है। सप्ताह भर चलने वाली इस स्पर्धा में पारंपरिक खेलों के साथ अन्य खेलों का भी आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन


कोंडागांव के कलेक्टर कुणाल दुदावत ने बताया कि बस्तर ओलंपिक 2024 का विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम आज से शुरू हो गया है, जिसमें प्रत्येक संकुल के 10-10 गांवों के लोग भाग ले रहे हैं। खिलाड़ी उत्कृष्ट खेल भावना के साथ प्रतिस्पर्धा में हिस्सा ले रहे हैं। कलेक्टर ने जिलेवासियों से इस ओलंपिक में अधिक से अधिक भागीदारी की अपील की है।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में जूनियर कैटेगरी (14-17 वर्ष) और सीनियर कैटेगरी (17 वर्ष से ऊपर) के अलावा एक विशेष कैटेगरी भी शामिल की गई है, जिसमें नक्सली हिंसा से प्रभावित और दिव्यांगजन भी भाग ले रहे हैं। लगभग 70-80 विशेष प्रतिभागी इस कैटेगरी में शामिल हैं। स्वास्थ्य और सुरक्षा के प्रति विशेष सतर्कता बरती जा रही है। ब्लॉक स्तर के बाद जिला और संभाग स्तर पर स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। विधायक लता उसेंडी ने अपने संबोधन में कहा कि खेल में हार-जीत लगी रहती है, लेकिन मैदान में उतरना बड़ी बात है, और इसका सम्मान होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed