{"_id":"69d8ee0161da398e05059351","slug":"woman-molested-outside-vip-road-club-husband-assaulted-main-accused-arrested-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur News: VIP रोड क्लब के बाहर महिला से छेड़छाड़, पति से मारपीट; मुख्य आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur News: VIP रोड क्लब के बाहर महिला से छेड़छाड़, पति से मारपीट; मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Fri, 10 Apr 2026 06:03 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 10 Apr 2026 06:03 PM IST
सार
राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में स्थित वीआईपी रोड के एक क्लब के बाहर महिला से छेड़छाड़ और उसके पति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में स्थित वीआईपी रोड के एक क्लब के बाहर महिला से छेड़छाड़ और उसके पति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पीड़िता पर रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बनाने वाले दो अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।
पुलिस के मुताबिक, 28 वर्षीय महिला 8 अप्रैल को अपने पति और दोस्तों के साथ वीआईपी रोड स्थित एक क्लब में भोजन करने गई थी। बाहर निकलते समय एक युवक ने उसके साथ अभद्रता करते हुए हाथ पकड़कर खींचने की कोशिश की और अश्लील टिप्पणियां कीं। विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी। महिला के पति द्वारा बीच-बचाव करने पर आरोपी ने उनके साथ मारपीट भी की।
घटना की शिकायत मिलने पर तेलीबांधा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पूछताछ और तकनीकी जानकारी के आधार पर आरोपी की पहचान पवन सिंह बघेल के रूप में की गई। पुलिस टीम ने उसे पकड़कर गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
इधर, शिकायत दर्ज कराने के बाद पीड़िता को डराने-धमकाने का मामला भी सामने आया। पुलिस ने इस पर संज्ञान लेते हुए ज्योतिरादित्य सिंह राजपूत और सत्येंद्र कुमार सिंह के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की है।