फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bribery racket busted at Raipur RTO: ACB arrests data entry operator for accepting Rs 14,000

रायपुर आरटीओ में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़: 14 हजार लेते डेटा एंट्री ऑपरेटर को एसीबी ने किया गिरफ्तार

Fri, 10 Apr 2026 06:00 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 10 Apr 2026 06:00 PM IST
सार

राजधानी रायपुर के क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। इस कार्रवाई के बाद दफ्तर में हड़कंप मच गया और कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

विज्ञापन
Bribery racket busted at Raipur RTO: ACB arrests data entry operator for accepting Rs 14,000
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी रायपुर के क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। इस कार्रवाई के बाद दफ्तर में हड़कंप मच गया और कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, आरटीओ में कार्यरत डेटा एंट्री ऑपरेटर शोभा राम देवांगन पर एक वाहन का नामांतरण (ट्रांसफर) करने के बदले 15 हजार रुपये की मांग करने का आरोप था। शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना एसीबी को दी, जिसके बाद टीम ने पूरे मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन


प्राथमिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर एसीबी ने जाल बिछाया। तय योजना के तहत जैसे ही आरोपी ने 14 हजार रुपये की रिश्वत ली, टीम ने मौके पर ही दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान रिश्वत की रकम भी बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आरोपी एक फाइनेंस कंपनी से जुड़े वाहन के दस्तावेज तैयार कराने और नाम ट्रांसफर प्रक्रिया आगे बढ़ाने के नाम पर पैसे मांग रहा था। इस खुलासे के बाद यह आशंका भी जताई जा रही है कि मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता हो सकती है।

एसीबी अधिकारियों ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि भ्रष्टाचार की यह गतिविधि कितने स्तर तक फैली हुई है।


एसीबी ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी सरकारी काम के बदले अवैध रकम की मांग की जाए, तो इसकी सूचना तुरंत विभाग को दें। अधिकारियों का कहना है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed