{"_id":"6459ec940d54da676a035f33","slug":"balod-news-youth-died-due-to-electrocution-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balod: कुलर ने दिया जोर का झटका, करंट लगने से हुई युवक की मौत; परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balod: कुलर ने दिया जोर का झटका, करंट लगने से हुई युवक की मौत; परिजनों में मचा कोहराम
Tue, 09 May 2023 12:17 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 09 May 2023 12:17 PM IST
सार
घटना बालोद जिले के साल्हेटोला गांव की है। जहां रहने वाले 33 साल के मनीराम गोंड़ की करंट लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
विस्तार
बालोद थाना क्षेत्र अंतर्गत एक व्यक्ति की कूलर छूने से मौत हो गई। प्लग लगान के दौरान कूलर में करंट दौड़ गया है, इस बीच युवक ने कूलर को छु लिया तो करंट ने उसे अपनी चपेट में ले लिया और उस मौत हो गई। उसे नहीं पता था कि ठंडी हवा की चाहत उसे मौत तक ले जाएगी।
विज्ञापन
घटना बालोद जिले के साल्हेटोला गांव की है। जहां रहने वाले 33 साल के मनीराम गोंड़ चिलचिलाती गर्मी को देख कूलर चालू करने लगा। कूलर चालू होने के बाद कूलर के सभी हिस्सों में करंट दौड़ गया, जिसे गलती से छूने से उसे करंट लग गया। आनन फानन में परिजनों ने उसे अस्पताल लाया गया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन