Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Illegal drug trade busted, three accused arrested with 464 banned capsules

बालोद: नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 464 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

Sun, 15 Nov 2026 03:22 PM IST
अमन कोशले न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद Published by: अमन कोशले Updated Sun, 15 Nov 2026 03:22 PM IST
सार

पुलिस ने नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से ट्रामाडोल युक्त 464 प्रतिबंधित कैप्सूल, तीन मोबाइल फोन और नकदी सहित कुल 1,91,631 रुपये की सामग्री जब्त की गई है।

विज्ञापन
Illegal drug trade busted, three accused arrested with 464 banned capsules
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालोद पुलिस ने नशीली दवाइयों की बिक्री और अवैध आपूर्ति करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से ट्रामाडोल युक्त 464 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल, तीन मोबाइल फोन और नकदी सामग्री जब्त की है। जब्त की गई सामग्री का मूल्यांकन 1,91,631 रुपये किया गया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


तांदुला नदी पुल के नीचे से आरोपी पकड़ा गया
पुलिस अधिकारी विनय कुमार के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम सिवनी में तांदुला नदी पुल के नीचे कुंदरूपारा, बालोद निवासी 38 वर्षीय अनूप सरकार सफेद रंग के बैग में नशीली दवाइयां रखकर बेच रहा है। इस आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके बैग से ट्रामाडोल युक्त प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल बरामद हुए।
विज्ञापन


पूछताछ के बाद दो और सहयोगी गिरफ्तार
अनूप सरकार की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की और मामले की विवेचना शुरू की। इस दौरान नशीली दवाइयों की खरीदी और बिक्री में दो अन्य आरोपियों की संलिप्तता पाई गई। इसके बाद पुलिस ने कुरूद निवासी 23 वर्षीय दीपक धीवर और 26 वर्षीय वाहिद खान को इस अवैध कारोबार में शामिल पाया। पुलिस ने दीपक और वाहिद को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


1.85 लाख रुपये से अधिक के कैप्सूल जब्त
थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से कुल 464 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल जब्त किए गए हैं। इनमें स्पैस-ट्रैस्कैन-प्लस (SPAS-TRASCEN-PLUS) के 312 कैप्सूल शामिल हैं, जिनकी कीमत 1,24,800 रुपये आंकी गई है। इसके अलावा, आरोपियों के पास से स्पैस्मो-प्रॉक्सीवॉन-प्लस (SPASMO-PROXYVON-PLUS) के 152 कैप्सूल भी बरामद किए गए हैं, जिनकी कीमत 60,800 रुपये है। इस प्रकार जब्त किए गए 464 कैप्सूलों की कुल कीमत 1,85,600 रुपये बनती है।


एनडीपीएस एक्ट की धारा में कार्रवाई, भेजा जेल
पुलिस ने आरोपियों से नशीली दवाइयों के अलावा तीन मोबाइल फोन और नकद रुपये भी जब्त किए। जब्त सामग्री का कुल मूल्य 1,91,631 रुपये आंका गया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर तीनों आरोपियों अनूप, दीपक और वाहिद को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed