फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   balod Mahila Morcha protests against rape of six year old girl in Sukma

Balod News : सुकमा में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म के विरोध में महिला मोर्चा का प्रदर्शन, सीएम का मांगा इस्तीफा

Fri, 28 Jul 2023 06:56 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: श्याम जी. Updated Fri, 28 Jul 2023 06:56 PM IST
सार

सुकमा में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म के विरोध में बालोद में महिला मोर्चा ने प्रदर्शन किया। महिला मोर्चा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से इस्तीफा मांगा।

विज्ञापन
balod Mahila Morcha protests against rape of six year old girl in Sukma
महिला मोर्चा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बालोद जिले के जय स्तंभ चौक पर सुकमा में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म के विरोध  महिला मोर्चा ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने मुख्यमंत्री, गृहमंत्री और आबकारी मंत्री का पुतला जलाया। महिला मोर्चा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से इस्तीफा मांगा है। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ झड़प भी हुई। 
विज्ञापन


सुकमा जिले के एक आवासीय विद्यालय में 6 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना से पूरा छत्तीसगढ़ आक्रोशित है। इस मामले में शुक्रवार को कवर्धा शहर में भाजपा महिला मोर्चा ने प्रदर्शन किया है। भाजपा महिला मोर्चा के बैनर तले राज्य के मुख्यमंत्री, गृहमंत्री और आबकारी मंत्री का पुतला फूंका गया। भाजपा कार्यकर्तओं का आरोप है कि राज्य सरकार महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रही है। यही वजह है कि प्रदेश के अधिकतर छात्रावास तथा गर्ल्स स्कूल व कॉलेज में न तो कैमरे लगे हैं न ही सुरक्षा की कोई व्यवस्था है। 
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल है। वहीं, कार्यक्रम में महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष सतविंदर पाहुजा ने कहा कि घटना के 2 दिनों तक मामले को दबाने की कोशिश की गई। सरकार मामले को गंभीरता से समझते हुए कार्रवाई करे। अन्यथा मातृशक्ति उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी, जिसके जिम्मेदार केवल और केवल सरकार होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed