{"_id":"64536e532288b396c500b6f8","slug":"bajrang-dal-abused-cm-bhupesh-rss-and-bjp-cannot-tolerate-chhattisgarh-chief-minister-says-congress-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"'बजरंग दल ने CM भूपेश को गाली दी': RSS और BJP को छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री बर्दाश्त नहीं, कांग्रेस ने बोला हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'बजरंग दल ने CM भूपेश को गाली दी': RSS और BJP को छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री बर्दाश्त नहीं, कांग्रेस ने बोला हमला
Thu, 04 May 2023 07:33 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Thu, 04 May 2023 07:33 PM IST
विज्ञापन
सीएम भूपेश बघेल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ में बजरंग बली और बजरंग दल पर सियासत गरमाई हुई है। मामले में बीजेपी और कांग्रेस दोनों एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। एक दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। बजरंग दल के प्रदर्शन के दौरान उसके एक कार्यकर्ता की ओर से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को दी गई गाली की कांग्रेस ने कड़ी निंदा की है।
कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि बजरंग दल की ओर से यह गाली सिर्फ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को दी गयी गाली नहीं, यह गाली पौने तीन करोड़ छत्तीसगढ़ियों को दी गयी है। भूपेश बघेल राज्य के मुख्यमंत्री हैं । छत्तीसगढ़िया अस्मिता के प्रतीक हैं। वे छत्तीसगढ़ी संस्कृति को बढ़ावा दे रहे हैं। पिछले चार सालों में उन्होनें राज्य की संस्कृति खान-पान तीज त्योहार परम्परा को विश्वस्तर पर पहचान दिलाने के लिए काम किया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल हर छत्तीसगढ़िया के मान-सम्मान और अभिमान का केन्द्र है । आरएसएस और भाजपा को यह बर्दास्त नही हो रहा कि पंद्रह साल तक जिस छत्तीसगढ़ी अस्मिता को उन्होंने दबा कर रखा था भूपेश बघेल उसे प्रतिष्ठित कर रहे इसी खीझ में आरएसएस के अनुषांगिक संगठन का कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के लिए अपशब्दों का प्रयोग कर रहा। यह छत्तीसगढ़ महतारी को अपमानित करने वाला आचरण है। आरएसएस और भाजपा अपने इस कार्यकर्ता के आचरण के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश की जनता से माफी मांगे।
सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि बजरंग दल के कार्यकर्ता का यह आचरण आरएसएस के इस संगठन के चरित्र का आईना है । इस संगठन को आरएसएस तथाकथित रूप से धर्म की रक्षा करने वाला संगठन होने का दम्भ भरती है। जिस संगठन के कार्यकर्ता इतने अभद्र और अशिष्ट और अभद्र हो उससे धर्म की रक्षा की उम्मीद नहीं की जा सकती।