{"_id":"64c672e4105730addb08ebe6","slug":"assistant-accounts-officer-wife-committed-suicide-in-mowa-raipur-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur: सहायक लेखा अधिकारी की पत्नी ने की खुदकुशी, ब्रिज से ट्रेन के सामने लगाई छलांग,दोनों के बीच था ये विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur: सहायक लेखा अधिकारी की पत्नी ने की खुदकुशी, ब्रिज से ट्रेन के सामने लगाई छलांग,दोनों के बीच था ये विवाद
Sun, 30 Jul 2023 07:55 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sun, 30 Jul 2023 07:55 PM IST
सार
राजधानी रायपुर में रविवार को सहायक लेखा अधिकारी की पत्नी ने ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली है। महिला ने मोवा ब्रिज से ट्रेन के सामने छलांग लगाकर जान दे दी। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पंडरी थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी रायपुर में रविवार को सहायक लेखा अधिकारी की पत्नी ने ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली है। महिला ने मोवा ब्रिज से ट्रेन के सामने छलांग लगाकर जान दे दी। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पंडरी थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर विधानसभा के महालेखाकार कार्यालय में पदस्थ अधिकारी दीपक मीणा की पत्नी शारदा मीणा ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। चर्चा है कि अधिकारी दीपक मीणा किसी काम से मुंबई गए हुए थे। वहां से रायपुर लौटकर कहीं कार से घूमने निकल गए। इसके बाद रात करीब 1 बजे घर पहुंचे।
विज्ञापन
दीपक मीणा के मुंबई से आने के बाद तुरंत घर से बाहर घूमने जाने पर उनकी पत्नी गुस्से में आग बबूला थी। अधिकारी के आने के बाद उसने घर का दरवाजा नहीं खोला। करीब 3 बजे दरवाजा खोला। रविवार सुबह 5 बजे मोवा ओवरब्रिज से ट्रेन के सामने छलांग लगाकर जान दे दी। चर्चा ये भी है कि बीते दिनों दीपक मीणा और उनकी पत्नी शारदा मीणा के बीच किसी बात को लेकर जमकर विवाद हुआ था। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन