फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Arjun Munda said on Modi government achievements of 9 years

छत्तीसगढ़: अर्जुन मुंडा बोले- मोदी सरकार की 9 साल की उपलब्धियां बेमिसाल, गरीबों तक पहुंच रहा एक-एक रुपया

Mon, 29 May 2023 07:58 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Mon, 29 May 2023 07:58 PM IST
सार

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा सोमवार को राजधानी रायपुर पहुंचे। केन्द्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियों को बेमिसाल बताया। 

विज्ञापन
Arjun Munda said on Modi government achievements of 9 years
कार्यक्रम को संबोधित करते अर्जुन मुंडा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा सोमवार को राजधानी रायपुर पहुंचे। केन्द्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियों को बेमिसाल बताया। सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए कहा कि मोदी सरकार के नेतृत्व में भारत विकास की नई इबारत लिख रहा है। देश की 140 करोड़ जनता ने पीएम मोदी पर भरोसा जताया है।  इस भरोसे ने 2014 से 2023 के नौ वर्षों की अवधि में देश को शांति, समृद्धि और विकास की स्पीड भी दिखाई और स्केल भी दिखाई है।
विज्ञापन


केन्द्रीय मंत्री मुंडा ने कहा कि कभी दिल्ली से भेजा एक रुपया गरीबों तक पहुंचते-पहुंचते 15 पैसे ही रह जाता था, लेकिन आज दिल्ली से चला 100 रुपए पूरा का पूरा गरीबों तक पहुंच रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश हर आपदा में देशवासियों की सेवा में जुटा है। पोलियो, टिटनस और बीसीजी टीकों के लिए सालों मोहताज रहने वाले देश में प्रधानमंत्री मोदी ने दुर्गम इलाकों तक ड्रोन के जरिए वैक्सीन पहुंचवाई और रिकॉर्ड समय में लाखों लोगों का कोविड वैक्सीन टीकाकरण कराया। पहले भारत दवाओं और टीकों के लिए विदेशी कृपा पर निर्भर था, जबकि केन्द्र की मोदी सरकार के नेतृत्व में भारत ने कोविड के दो स्वदेशी टीके न केवल विकसित किए। कई देशों को जीवनरक्षक दवाओं की आपूर्ति की। 
विज्ञापन


मुंडा ने कहा कि स्वतंत्र भारत के इतिहास में गरीबों के लिए आवास निर्माण की ऐसी क्रांति पहले कभी नहीं दिखी। महिलाओं की निर्णय-क्षमता बढ़ी है। घर-घर शौचालयों से महिलाओं के साथ अपराधों में और उनकी बीमारियों में तो कमी आई ही, साथ ही पर्यावरण को भी लाभ हुआ है। जल जीवन मिशन के जरिए होने वाले लाभों की चर्चा करते हुए श्री मुंडा ने बताया कि 12 करोड़ घरों में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। गरीबों को 1121 लाख मीट्रिक टन नि:शुल्क अनाज मिलने और वन नेशन-वन राशन कार्ड से हर महीने 3.5 करोड़ से ज्यादा परिवारों के लाभान्वित होने की जानकारी भी मुंडा ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने गरीबों के कष्ट को अनुभव कर उनकी समुचित चिकित्सा के इंतजाम किए। बीमारी और इलाज से होने वाली समस्याओं और उनके आर्थिक परिणामों से गरीब अब भयमुक्त हैं। सेनेटरी पैड, सस्ती दर पर जीवनरक्षक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करके केन्द्र सरकार ने आयुष्मान कार्ड के जरिए 5 लाख रुपए तक के इलाज को नि:शुल्क किया। केन्द्र की भाजपा सरकार ने किसानों की भलाई के लिए कई क्रांतिकारी कदम उठाए। खाद की सब्सिडी बढ़ाकर 2000 करोड़ रुपए कर दी। फसल बीमा के अंतर्गत 1.4 लाख करोड़ रुपए के किसान-दावों का भुगतान हुआ। माइक्रो इरीगेशन, सूक्ष्म सिंचाई के जरिए पैदावार बढ़ाने का काम इन नौ वर्षों में तेजी से हुआ है। किसानों को प्रतिवर्ष 6000 रुपए की सम्मान निधि देना देश के किसानों के परिश्रम का सम्मान है। 

उन्होंने कहा कि नौ वर्ष के कार्यकाल में मोदी सरकार ने हवाई यात्रा की सुविधाओं का विस्तार किया। 2014 तक प्रतिदिन 12 किलोमीटर की रफ्तार से बन रहे हाईवे अब प्रतिदिन 40 किलोमीटर की रफ्तार से बन रहे हैं। इसी तरह प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजान की सड़कें इन नौ वर्षों में दुगुनी बनी हैं। रेल सुविधाओं में विस्तार की चर्चा करते हुए कहा कि भारत वर्तमान में दुनिया में पांचवां सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क है और जल्द ही यह जापान व दक्षिण कोरिया को पीछे छोड़ देगा। मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार की ओर से शिक्षा का बजट तीन  गुना बढ़ाना और एक सुविचारित राष्ट्रीय शिक्षा नीति का पाठ्यक्रम लाना इस सरकार की शिक्षित समाज-रचना की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। 


इस अवसर पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता केके शर्मा, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, विधायक बृजमोहन अग्रवाल, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता अजय चंद्राकर, कोषाध्यक्ष नंदन जैन, विधायक शिवरतन शर्मा, भाजपा ,  पूर्व मंत्री व प्रवक्ता राजेश मूणत, पूर्व विधायक प्रेमप्रकाश पांडेय, पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल,प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा, केदार गुप्ता दीपक म्हस्के आदि उपस्थित रहे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed