CG: खलिहान में रखे धान खरही में असमाजिक तत्वों ने लगाई आग, 20 क्विंटल धान और पैरा जलकर खाक
सरगुजा जिले में खलिहान में रखे धान खरही में असमाजिक तत्वों ने आग लगा दी। इस आगजनी की घटना के कारण खलिहान में रखे 20 क्विंटल धान पेड़ और पैरा जलकर खाक हो गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनपुर थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम अरगोती में किसान कृष्णा प्रसाद साहू के खलिहान में रखे धान खरही में किसी असमाजिक तत्वों ने आग लगा दी। इस आगजनी की घटना के कारण खलिहान में रखे 20 क्विंटल धान पेड़ और पैरा जलकर खाक हो गया। खलिहान में आगजनी की यह दूसरी घटना है। दो दिन पूर्व ही लखनपुर थाना क्षेत्र में ग्राम विनिया में एक किसान के धान और पैरा में आग लगा दी गई थी। जिससे उसका काफी नुकसान हुआ था और अब फिर से किसान के खलिहान में आगजनी की घटना घटित हुआ। लगातार ऐसी घटना से किसान चिंतित है और वह पुलिस प्रशासन से अपनी फसल की सुरक्षा को लेकर गुहार लगा रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक़ गत बुधवार की रात लखनपुर विकासखंड के ग्राम अरगोती में किसान कृष्णा प्रसाद साहू के खलिहान में रखें धान खरही में किसी अज्ञात लोगों ने आग लगा दिया।आगजनी कि इस घटना में 20 क्विंटल धान ,4 ट्रैक्टर पैरा और 2 पेड़ जलकर खाक हो गया। सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची हुई थी। किसान ने स्थानीय लोगों की मदद से बोर से पाइप जोड़कर किसी तरह आग पर काबू पाया और खलिहान से 3 खरही धान को हटाया गया।
किसान कृष्ण प्रसाद साहू ग्राम अरगोति निवासी अपने खेत से धान की कटाई कर मिसाई हेतु धान को 4 अलग अलग खरही बना कर रखा था तथा कुछ धान की मिसाइ भी कर लिया था। बुधवार की रात लगभग 11:30 बजे खलिहान में धान खरही में किसी ने आग लगा दिया,देखते ही देखते आग की चपेट में बीस क्विंटल धान,चार ट्रैक्टर पैरा,दो पेड़ चपेट में आ गए और जलकर राख हो गया।इस घटना से किसान को हजारों रुपए की छती हुई है। किसान पुत्र अजय साहू ने शंका जाहिर करते हुए बताया कि द्वेषपूर्ण भावना से अज्ञात लोगों द्वारा धान खरही में आग लगाई है।किसान ने दोषियों पर कार्रवाई करते हुए क्षतिपूर्ति की मांग शासन प्रशासन से की है।