फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   woman arrested for cheating 21 lakhs in the name of selling land in Ambikapur

Ambikapur: जमीन बेचने के नाम पर 21 लाख की ठगी, 33 लाख में सौदा किया, रजिस्ट्री कराने पहुंचे तो दूसरे की निकली

Thu, 25 May 2023 08:20 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Thu, 25 May 2023 08:20 PM IST
सार

जब भी जमीन की रजिस्ट्री करने को कहते तो  लता खुंटे टाल-मटोल करने लगती। जमीन रजिस्ट्री में टाल-मटोल करने पर उसे शंका हुई। इस पर उसने जमीन के संबंध में जानकारी जुटाई। इसमें पता चला कि जमीन की किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर रजिस्ट्री है। 

विज्ञापन
woman arrested for cheating 21 lakhs in the name of selling land in Ambikapur
पुलिस गिरफ्त में आरोपी महिला। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक महिला ने दूसरे की जमीन को अपना बताकर बेचने के लिए एक महिला से 33 लाख रुपये में सौदा कर लिया। पांच लाख रुपये लेकर अनुबंध भी कर लिया। बाद में किश्तों में 16 लाख रुपये और ले लिए। जब खरीदार महिला ने जमीन रजिस्ट्री कराने का प्रयास किया तो पता चला कि, वह दूसरे के नाम रजिस्टर्ड है। मामले की रिपोर्ट ठगी की शिकार हुई महिला ने गांधीनगर थाने में दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


सरगुजा एएसपी विवेक शुक्ला ने बताया कि बनारस रोड गांधीनगर निवासी चंद्रकांती भगत ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया कि, इलाके में ही रहने वाली लता खुंटे ने उसे गंगापुर में स्थित 19 डिसमिल जमीन दिखाई। जमीन पसंद आने पर चंद्रकांती भगत ने खरीदने के लिए 33 लाख रुपये में सौदा कर लिया। इस पर लता खुंटे ने अग्रिम पांच लाख रुपये लेकर नोटरी के समक्ष अनुबंध भी कर लिया। इसके बाद कभी अनुमति, कभी किसी और बहाने किश्तों मे 16 लाख रुपये ले लिया। 
विज्ञापन


चंद्रकांती भगत ने बताया कि, इसके बाद जब भी जमीन की रजिस्ट्री करने को कहते तो  लता खुंटे टाल-मटोल करने लगती। जमीन रजिस्ट्री में टाल-मटोल करने पर उसे शंका हुई। इस पर उसने जमीन के संबंध में जानकारी जुटाई। इसमें पता चला कि जमीन की किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर रजिस्ट्री है। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी महिला लता खुंटे को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed