फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   villagers evicted whole family from village for love marriage in ambikapur

प्यार ने किया बेघर: बेटे ने लव मैरिज की तो ग्रामीणों ने पूरे परिवार को गांव से निकाला, पुलिस ने भी नहीं सुनीं

Tue, 28 Feb 2023 07:44 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Tue, 28 Feb 2023 07:44 PM IST
सार

परिजन अब न्याय की गुहार लेकर जिला मुख्यालय में कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचे। यहां उन्होंने अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों पर कार्रवाई करने और उन्हें उनका घर वापस दिलाने की मांगी की है। एएसपी विवेक शुक्ला ने बताया कि मामले की शिकायत मिली है। कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
villagers evicted whole family from village for love marriage in ambikapur
शिकायत लेकर अफसरों के पास पहुंचा परिवार। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक लड़के के प्यार की सजा उसके पूरे परिवार को मिली है। ग्रामीणों ने परिवार के साथ मारपीट की और उनका सारा सामान घर के बाहर फेंक दिया। इसके बाद उन्हें गांव से निकाल दिया। साथ ही लड़के की हत्या कर टुकड़े कर देने की धमकी भी दी। घर से बेघर हुआ परिवार न्याय के लिए थाने पहुंचा, लेकिन वहां भी पुलिस ने उनकी नहीं सुनीं। इसके बाद परिवार ने अब जिला मुख्यालय पहुंच कलेक्टर-एसपी ने मदद की गुहार लगाई है। मामला लुंड्रा थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, ग्राम अगासी निवासी बृजमोहन अगरिया के पुत्र जगेश्वर का गांव की ही एक युवती से प्रेम प्रसंग लंबे समय से था। कुछ दिनों पहले दोनों प्रेमी घर से भाग गए और शादी कर ली। यह बात गांव के कुछ लोगों को नागवार गुजरी। आरोप है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने इस मामले को लेकर लोगों को भड़काया और पंचायत बुलवाई। पंचायत में युवक के परिजनों को भी बुलाया गया। आरोप है कि पंचायत में गांव के ही इंजोर दास और उसके साथियों ने बदसलूकी की। उन्होंने बृजमोहन से उसके बेटे के बारे में पूछा।
विज्ञापन


ग्रामीणों को जब बृजमोहन अपने बेटे की जानकारी नहीं दे पाया तो नाराज इंजोर दास व अन्य लोगों ने उसे और उसके परिवार वाले को धकेलते हुए घर तक ले गए। फिर घर का सारा सामान बाहर निकालकर फेंक दिया और ताला लगा दिया। परिजनों का आरोप है कि इंजोर दास ने ग्रामीणों को यह शपथ भी दिलाई है कि कोई भी गांव का आदमी बृजमोहन व उसके परिजनों से कोई संबंध नहीं रखेगा। परिजनों का यह भी आरोप है कि जब वे अपनी फरियाद लेकर लुंड्रा थाना गए तो वहां पर मौजूद एक एसआई ने ने उन्हें वहां से भगा दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed