फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Two youths died in a road accident both were the only ones in their family

Ambikapur: सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, अपने घर के इकलौते थे दोनों, घटना से पसरा मातम

Mon, 11 Sep 2023 02:59 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 11 Sep 2023 02:59 PM IST
सार

हादसे के बाद तत्काल मौके पर पहुंचे लोगों ने दोनों को पहचान लिया और उन्हें लेकर विश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर से दोनों परिवारों में मातम पसर गया है।

विज्ञापन
Two youths died in a road accident both were the only ones in their family
सड़क हादसे में दो युवकों की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंबिकापुर में राष्ट्रीय राजमार्ग 43 में विश्रामपुर-सूरजपुर के बीच बीती रात सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। दोनों युवक विश्रामपुर के निवासी थे। हादसा तेज रफ्तार में बुलेट मोटरसाईकिल के अनियंत्रित हो जाने के कारण हुआ। मृत दोनों युवक अपने परिवार के एकलौते थे। दोनों युवकों की मौत से विश्रामपुर में शोक है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार विश्रामपुर, शिवनंदनपुर भाजयुमों मंडल उपाध्यक्ष गगन सिंह बग्गा (25) अपने साथ गौरव राय (24) के साथ रात करीब 12 बजे बुलेट वाहन में सवार होकर विश्रामपुर से सूरजपुर की ओर जा रहे थे। बुलेट को गौरव चला रहा था। रास्ते में छत्तीसगढ़ ढ़ाबे के पास तेज रफ्तार बुलेट मोटरसाईकिल अनियंत्रित हो गई। दोनों मोटरसाईकिल के साथ घिसटते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे बनाए गए नाली के कोर से जा टकराए। सिर में गंभीर चोट आने के कारण वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


हादसे के बाद तत्काल मौके पर पहुंचे लोगों ने दोनों को पहचान लिया और उन्हें लेकर विश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर से दोनों परिवारों में मातम पसर गया है। मिलनसार एवं सेवाभावी दोनों युवकों की मौत से विश्रामपुर में शोक है। हादसे की सूचना पर रात को ही बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार के एकलौते कमाउ सदस्य थे दोनों- 

दोनों युवक अपने परिवार के एकलौते सदस्य थे। गगन सिंह बग्गा के पिता की मौत करीब एक वर्ष पूर्व हुई थी। उसकी मां गंभीर बीमारी से पीड़ित है। गगन बग्गा का विवाह चार माह पूर्व ही हुआ था। उसने छत्तीसगढ़ ढाबे के पास ही कार वाशिंग सेंटर खोला हैं। रात को संभवतः वे वहीं जा रहे थे। वहीं गौरव राय के भी पिता की मृत्यु हो चुकी है। वह अपने परिवार का एकलौता कमाउ सदस्य था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed