Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Three masterminds who bet crores in IPL arrested 19 mobiles and cash recovered in Ambikapur

Ambikapur: आईपीएल में करोड़ों का दांव लगाने वाले तीन मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 19 मोबाइल और कैश बरामद

Tue, 14 May 2024 04:38 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 14 May 2024 04:38 PM IST
सार

आईपीएल मैच के दौरान सट्टा लगाकर लाखों करोडों का दांव लगाने वाले तीन मास्टरमाइंड सटोरियों को कोतवाली पुलिस और साइबर थाना की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Three masterminds who bet crores in IPL arrested 19 mobiles and cash recovered in Ambikapur
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंबिकापुर में आईपीएल मैच के दौरान सट्टा लगाकर लाखों करोडों का दांव लगाने वाले तीन मास्टरमाइंड सटोरियों को कोतवाली पुलिस और साइबर थाना की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। मंगलवार को मामले का खुलासा करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ने बताया कि 13 मई  कों थाना कोतवाली पुलिस पेट्रोलिंग टीम कों दौरान पेट्रोलिंग जरिये मुखबीर सूचना प्राप्त हुई कि तीन सटोरी आयुष सिन्हा उर्फ़ दीप सिन्हा, अमित मिश्रा उम्र पहलू, शुभम केशरी मिलकर अपने सम्पर्क एवं जानपहचान के लोगो कों स्काईएक्सचेज लिंक भेजकर आईपीएल मैच गुजरात टाइटन्स व कोलकता किंग राइडर्स के बीच चल रहे टी-20 मैच में ऑनलाईन सट्टा खेलने व खेलाने का काम कर रहे है। पुलिस टीम द्वारा सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर रेड की कार्यवाही की गई ।

विज्ञापन

 

तीन संदिग्ध व्यक्ति मोबाइल ऑपरेट करते हुए मिले, पुलिस टीम द्वारा तीनो संदिग्ध से पूछताछ करने पर अपना नाम आयुष सिन्हा उर्फ दीप सिन्हा उम्र 30 साल , अमित मिश्रा उर्फ़ पहलू उम्र 30 साल, शुभम केसरी उम्र 28 साल सभी निवासी सत्तीपारा शिव मंदिर के पास अम्बिकापुर का होना बताये, आरोपी अमित मिश्रा ऊर्फ पहलू से जप्त एप्पल मोबाइल फ़ोन आईफोन-15 से वाटसअप ऐप मे किये गए चैट, फोन पे ऐप में लेन देन संबंधि सट्टा खेलने व खेलाने का साक्ष्य प्राप्त हुआ। 

विज्ञापन


आयुष सिन्हा उर्फ दीप सिन्हा से सट्टा खेलने व खेलाने वाले लोगों द्वारा दिया गया एटीएम कार्ड, तथा शुभम केशरी से हार जीत का लेखा जोखा रखने से संबंधित सट्टा खेलने व खेलाने वाले लोगों का पासबुक व चेक बुक तथा मोबाइल जिसमें सट्टा खेलने वाले लोगों का फोन पे एप्लीकेशन डाउनलोड कर पैसे की लेन देन रखने हेतु साक्ष्य पाये जाने से तीनों आरोपियों के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त 19 नग मोबाइल , 3 नग पासबुक , 2 नग चेकबुक, 21 नग एटीएम कार्ड एवं 20,100 रुपये नगद व अन्य दस्तावेज बरामद किया गया हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों से घटना के सम्बन्ध पूछताछ किये जाने पर तीनो सटोरियों/आरोपियों द्वारा मिलकर अपने सम्पर्क एवं जानपहचान के लोगो कों स्काईएक्सचेज लिंक भेजकर आईपीएल मैच गुजरात टाइटन्स व कोलकता किंग राइडर्स के चीच चल रहे टी-20 मैच में ऑनलाईन सट्टा खेलने व खेलाने का अपराध घटित किया जाना स्वीकार किया गया। आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से थाना कोतवाली के धारा छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 7, 8 का अपराध पंजीबद्ध कर मामले मे तीनो आरोपियों कों गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेज गया हैं। सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना अम्बिकापुर से उप निरीक्षक अखिलेश सिंह, सहायक उप निरीक्षक अभिषेक पाण्डेय,सहायक उप निरीक्षक अभिषेक दुबे, प्रधान आरक्षक छत्रपाल सिंह,आरक्षक उपेंद्र सिंह, मंटू गुप्ता, रिंकू गुप्ता शिव राजवाड़े शामिल रहे।


यह भी चर्चा 
इस पूरे मामले में यह भी चर्चा का विषय बना हुआ है कि उक्त सटोरियों को साइबर पुलिस ने बिलासपुर से गिरफ्तार किया है। यही नहीं लगभग 10 लाख रुपए इनसे बरामद किए गए ,परंतु पुलिस के द्वारा मात्र 20000 रुपए बरामद करना बताया गया। पुलिस महकमें के भीतर से ही चल रही इस चर्चा के सवाल पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लों ने कहा कि इसकी भी तस्दीक की जाएगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed