{"_id":"683572753a1a92d7be0b735d","slug":"tanker-full-of-ethanol-lost-control-and-overturned-turned-into-a-ball-of-fire-in-ambikapur-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambikapur: एथेनॉल से भरा टैंकर बेकाबू होकर पलटा, पलटते ही बना आग का गोला, हाईवे पर लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambikapur: एथेनॉल से भरा टैंकर बेकाबू होकर पलटा, पलटते ही बना आग का गोला, हाईवे पर लगा जाम
Tue, 27 May 2025 01:37 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 27 May 2025 01:37 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के सरगुजा के अंबिकापुर-रायगढ़ नेशनल हाइवे 43 मुख्य मार्ग के ग्राम लमगांव के समीप पुलिया के ऊपर आज सुबह करीबन 10 बजे के करीब एथेनॉल से भरा टैंकर बेकाबू होकर पलट गया।
विज्ञापन
एथेनॉल से भरे टैंकर में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के सरगुजा के अंबिकापुर-रायगढ़ नेशनल हाइवे 43 मुख्य मार्ग के ग्राम लमगांव के समीप पुलिया के ऊपर आज सुबह करीबन 10 बजे के करीब एथेनॉल से भरा टैंकर बेकाबू होकर पलट गया। टैंकर पलटते ही उसमें आग लग गई और देखते ही देखते आग ने भयावह रूप ले लिया। घटना के बाद भयावह आग की वजह से नेशनल हाइवे में दोनों ओर वाहनों की लाइन लग गई। वही डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। जिसके बाद आवगमन शुरू किया जा सका।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार एथेनॉल से भरा टैंकर नेशनल हाईवे 43 से अंबिकापुर से रायगढ़ की ओर जा रहा था। तभी ग्राम लमगांव के समीप पुलिया पार करने के बाद मोड़ में चालक ने टैंकर से नियंत्रण खो दिया जिससे अनियंत्रित होकर टैंकर पलट गया एवं पलटते ही टैंकर में भीषण आग लग गई। टैंकर के चालक और क्लीनर ने उससे कूदकर जान बचाई और वहां से भाग निकले। बताया गया है कि हादसा सामने से आ रहे बाइक सवारों को बचाने के दौरान घटित हुई है।
विज्ञापन
हाईवे पर वाहनों की लगी कतार
टैंकर में आग कुछ ही देर में भयावह हो गई और आग की लपटें करीब 60 फुट उंचाई तक पहुंच गईं। मौके पर पहुंची रघुनाथपुर पुलिस ने टैंकर में विस्फोट की आशंका को देखते हुए दोनों ओर वाहनों को रोक दिया। सूचना पर करीब सवा घंटे बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और टैंकर में लगी आग को बुझाने की कोशिश शुरू की गई। टैंकर में लगी आग को पूरी तरह काबू नहीं किया जा सका है। टैंकर का एथेनॉल बाहर फैलने से आसपास आग फैल गई थी, जिसे काबू कर लिया गया। टैंकर को ठंडा किया गया, ताकि अंदर भरे गैस के कारण विस्फोट न हो। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पा काबू पा लिया गया है। आगजनी में एथेनॉल से भरा टैंकर पूरी तरह से जलकर खाक हो गया है। बताया गया है कि टैंकर के पांच चैंबर में करीब 25 हजार लीटर एथेनॉल भरा हुआ था। टैंकर पलटने के बाद एथेनॉल बहकर बाहर आ गया, जिसमें आग लग गई थी। आगजनी में लाखों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन