फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Surajpur police seized 77 boxes of liquor worth Rs. 4.25 lakh Madhya Pradesh

Ambikapur: पुलिस ने छापेमारी में पकड़ी अवैध शराब की 77 पेटी, मध्यप्रदेश से लेकर आए थे तस्कर

Fri, 08 Sep 2023 09:12 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 08 Sep 2023 09:12 PM IST
सार

पुलिस ने पिकअप वाहन से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने 77 पेटी में 706 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है, जिसकी कीमत सवा चार लाख से अधिक बताई जा रही है।

विज्ञापन
Surajpur police seized 77 boxes of liquor worth Rs. 4.25 lakh Madhya Pradesh
शराब तस्कर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सूरजपुर जिले की रामानुजनगर पुलिस ने पिकअप वाहन से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस सरगर्मी से तलाशी कर रही है। पुलिस ने 77 पेटी में 706 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है, जिसकी कीमत सवा चार लाख से अधिक बताई जा रही है। शराब मध्यप्रदेश से लाई गई थी।

विज्ञापन


सुरजपुर एसपी आई कल्याण एलिसेला ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम मंहगई निवासी विकास जायसवाल द्वारा अपने रिश्तेदारों के साथ पिकअप वाहन में मध्यप्रदेश से अवैध शराब ला रहा था। यहां शराब खपाने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने एडिशनल एसपी एवं रामानुजनगर पुलिस को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिस पर पुलिस टीम ने तत्काल दबिश देकर महंगई गांव में मनोहर सिंह के घर के पास खड़ी बिना नंबर की पिकअप की तलाशी ली। पिकअप वाहन में गांव का ही विकास जायसवाल मिला। 
विज्ञापन


पूछताछ में विकास ने बताया कि वह अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर मध्यप्रदेश से बीते 5 सितंबर को 77 पेटी अंग्रेजी शराब लेकर आया है। पुलिस ने पिकअप वाहन की तलाशी ली। पिकअप वाहन में शराब के ऊपर सब्जी का कैरेट रखा हुआ मिला। कैरेट हटाने पर पुलिस ने पिकप वाहन से 77 पेटी में 706 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ ही पिकप वाहन व सब्जी के कैरेट बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में रामानुजनगर पुलिस ने आरोपित विकास जायसवाल सहित राजनारायण जायसवाल और उसके पुत्र गणेश जायसवाल निवासी लखनपुर एवं गौरव जायसवाल निवासी खमरिया के विरुद्ध धारा 34 (2) के तहत अपराध दर्ज कर आरोपित विकास जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया। मामले के एक आरोपित नारायण जायसवाल को दो दिन पूर्व ही लखनपुर पुलिस ने नारकोटिक एक्ट के तहत जेल भेजा है, जबकि दो अन्य आरोपित फरार है।

बरामद शराब का ये है विवरण
पुलिस द्वारा बरामद की गई 706 लीटर अवैध शराब में गोवा अंग्रेजी शराब 67 पेटी (3350 पाव), ऑफिसर च्वाईस 2 पेटी (96 पाव),  मेगडावल नंबर एक विस्की की 3 पेटी (144 पाव), केन बीयर माउस 5 पेटी (120 नग) पेटी शामिल है। जिसकी लागत 428980 रुपये बताई गई।


कार्रवाई में ये रहे शामिल
कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शोभराज अग्रवाल, एसडीओपी प्रेमनगर एम्मानुएल लकड़ा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रकाश राठौर, एसआई मनी प्रसाद राजवाड़े, एएसआई मनोज सिंह, माधव सिंह, आरक्षक महेन्द्र प्रताप सिंह, गणेष सिंह, अमलेश्वर सिंह, रूपदेव, धनंजय सिंह, कौशलेन्द्र सिंह, दीपक यादव, रामधारी सिंह की टीम सक्रिय रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed