फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Two Class 11 students attacked with iron rods in the name of ragging, case registered against four minors

अंबिकापुर: रैगिंग के नाम पर 11वीं के दो छात्रों पर लोहे के कड़े से हमला, चार नाबालिगों पर केस दर्ज

Sat, 05 Sep 2026 06:58 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 05 Sep 2026 06:58 PM IST
सार

सरगुजा जिले में प्रयास आवासीय विद्यालय के हॉस्टल में ग्यारहवीं कक्षा के दो छात्रों के साथ वरिष्ठ छात्रों ने रैगिंग के नाम पर लोहे के कड़े से हमला कर दिया। इस हमले में दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही बेहोश हो गए।

विज्ञापन
Two Class 11 students attacked with iron rods in the name of ragging, case registered against four minors
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में प्रयास आवासीय विद्यालय के हॉस्टल में ग्यारहवीं कक्षा के दो छात्रों के साथ वरिष्ठ छात्रों ने रैगिंग के नाम पर लोहे के कड़े से हमला कर दिया। इस हमले में दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही बेहोश हो गए। घटना के बाद पुलिस ने चार नाबालिग छात्रों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


यह मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय का है। हॉस्टल में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात बारहवीं कक्षा के कुछ छात्रों ने ग्यारहवीं कक्षा के दो छात्रों के साथ रैगिंग की। इसी दौरान आरोपियों ने दोनों पीड़ितों के सिर पर लोहे के कड़े से हमला किया। मारपीट के कारण दोनों छात्र लहूलुहान होकर मौके पर गिर पड़े।
विज्ञापन


हॉस्टल प्रबंधन ने परिजनों कोनहीं दी सूचना
गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद हॉस्टल प्रबंधन ने परिजनों को घटना की कोई सूचना नहीं दी। परिजनों को मामले का पता तब चला जब पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। घायल छात्र प्रशांत के पिता अजय कुमार मार्को ने बताया कि उनके बेटे ने स्वयं फोन करके घटना की जानकारी दी थी। पिता ने आरोप लगाया कि हॉस्टल अधीक्षक और प्राचार्य ने उन्हें इस बारे में कुछ नहीं बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


निष्पक्ष जांच की मांग
पीड़ित परिवार ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस शिकायत के बाद चार नाबालिगों पर केस दर्ज कर मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है। इस घटना के सामने आने के बाद विद्यालय में पढ़ने वाले अन्य छात्रों में डर का माहौल है और अभिभावक अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed