Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   speeding car collided with bike from behind two youths died and one seriously injured in accident in Ambikapur

Ambikapur: तेज रफ्तार कार ने बाइक में पीछे से मारी टक्कर, हादसें में दो युवकों की मौत एक गंभीर रूप से घायल

Fri, 17 May 2024 05:44 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 17 May 2024 05:44 PM IST
सार

सरगुजा जिला के लखनपुर क्षेत्र में  ग्राम नवापारा अमगसी मोड में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
speeding car collided with bike from behind two youths died and one seriously injured in accident in Ambikapur
Dead body demo - फोटो : istock

विस्तार

सरगुजा जिला के लखनपुर क्षेत्र में  ग्राम नवापारा अमगसी मोड में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि कार चालक दुर्घटना के बाद कुछ दूरी तक बाइक सवार एक युवक को घसीटते ले गया जिसके कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। लखनपुर पुलिस ने आरोपी चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

विज्ञापन

 

घटना गुरुवार की रात्रि लगभग 11 बजे की है जहां  कार सवार एक युवक लखनपुर की ओर जा रहा था तभी रास्ते में नवापारा  के करीब अमगसी मोड में कार चालक ने बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मारी। घटना में एक युवक को कार चालक ने 50 मीटर तक घसीटते हुए अपने साथ ले गया था। इस हादसे में युवक पटेल साय पिता कमल साय 19 वर्ष लोटन पारा माजा,सुरेश दास पिता घूरन दास उम्र 19 वर्ष ग्राम माजा की मौके पर ही मौत हो गई। तीसरा युवक चमन यादव पिता सुखन यादव ग्राम माजा गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रारंभिक उपचार के बाद अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रेफर किया गया। 

विज्ञापन

 

घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि  बाइक सवार अपने भाई को लेने के लिए जजगा मोड जा रहे थे उनका भाई बस में कहीं से आ रहा था व रास्ता में ही जजगा मोड में बुलाया था,तभी रास्ते में ही यह घटना घट गई। लखनपुर पुलिस के द्वारा मर्ग कायम कर जांच में जुटी है वह दोनो मृतकों के लास को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया था।इस घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा गया व उनके द्वारा यह कहा गया कि इस रोड में कई मौत हो चुकी है।वाहनों का स्पीड कम नहीं रहती इसलिए यहां ब्रेकर बनवाने के लिए मांग की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed