{"_id":"68064b005031c9ea360c3b24","slug":"sister-returning-after-attending-brother-wedding-dies-in-a-road-accident-several-people-injured-in-surajpur-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Surajpur: भाई की शादी में शामिल होकर वापस जा रही बहन की सड़क हादसे में मौत, कई लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Surajpur: भाई की शादी में शामिल होकर वापस जा रही बहन की सड़क हादसे में मौत, कई लोग घायल
Mon, 21 Apr 2025 07:11 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, सूरजपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सूरजपुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Mon, 21 Apr 2025 07:11 PM IST
सार
सूरजपुर के भटगांव के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष के शादी समारोह से लौट रही बहन की कार हादसे में मौत हो गई। अंबिकापुर-वाराणसी मार्ग में सोनगरा के पास तेज रफ्तार कार सोमवार सुबह करीब 9 बजे सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन
दर्दनाक सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सूरजपुर के भटगांव के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष के शादी समारोह से लौट रही बहन की कार हादसे में मौत हो गई। अंबिकापुर-वाराणसी मार्ग में सोनगरा के पास तेज रफ्तार कार सोमवार सुबह करीब 9 बजे सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में पूर्व नपं अध्यक्ष के जीजा सहित तीन बच्चे घायल हो गए हैं। सभी घायलों का उपचार अंबिकापुर के निजी हॉस्पिटल में किया जा रहा है। घटना भटगांव थानाक्षेत्र की बताई जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, भटगांव के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सूरज गुप्ता का विवाह समारोह 20 अप्रैल को अंबिकापुर स्थित कमोदा बिहार मैरिज हॉल में आयोजित था। विवाह समारोह में शामिल होने के लिए सूरज गुप्ता की दीदी चांदनी गुप्ता (32) अपने पति निरंजन गुप्ता (34) निवासी दुलदुला जशपुर सेअपने दो बच्चों के साथ अंबिकापुर आई थी। रात में शादी समारोह संपन्न होने के बाद सोमवार की सुबह लड़की की विदाई उपरांत परिवार अंबिकापुर से भटगांव जा रहा था।
विज्ञापन
पेड़ से टकराई तेज रफ्तार
निरंजन गुप्ता अपने स्वीफ्ट डिजायर कार क्रमांक जेएच 01 सीपी 8189 से पत्नी चांदनी सहित दो बच्चों एवं बतौली भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष गुप्ता के दो बच्चों को लेकर अंबिकापुर से भटगांव के लिए रवाना हुए। सुबह करीब 9 बजे तेज रफ्तार में उनकी कार सोनगरा के पास पेड़ से जा टकराई। तेज रफ्तार में हुए हादसे में कार के सामने का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों ने सब्बल की मदद से कार का दरवाजा खोला एवं निरंजन गुप्ता एवं चांदनी गुप्ता को बाहर निकाला। कार की पिछली सीट पर सवार तीन बच्चों को पहले ही बाहर निकाल लिया गया। एक 7 माह का बच्चा चांदनी की गोद में था।
विज्ञापन
अंबिकापुर पहुंचने पर महिला की मौत
सभी घायलों को तत्काल अंबिकापुर के गायत्री हॉस्पिटल लाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने चांदनी गुप्ता को मृत घोषित कर दिया। निरंजन गुप्ता गंभीर रूप से घायल हैं। वहीं चांदनी गुप्ता के गोद में सोए 7 माह के बच्चे को खरोच तक नहीं आई है। उनकी 6 वर्षीय बेटी का हाथ टूट गया है। वहीं आशीष गुप्ता के 10 वर्षीय बेटी एवं 6 वर्षीय बच्चे के हाथों एवं कंधे में चोटें आई हैं।
झपकी आने से हादसा, नहीं लगाया था सीट बेल्ट
हादसे का कारण कार चला रहे निरंजन गुप्ता को झपकी आना बताया गया है। निरंजन गुप्ता पूरी रात विवाह समारोह में जागे हुए थे और सुबह कार चला रहे थे। उन्होंने सीट बेल्ट भी नहीं लगाया था, जिसके कारण हादसे के बाद एयरबैग नहीं खुल सका और चांदनी गुप्ता के सीने एवं सिर में गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौत हो गई। निरंजन गुप्ता के जांघ की हड्डी टूट गई है एवं सीने में भी गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं। हादसे से सूरज गुप्ता का परिवार सदमें में है।