फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   scorpio crushes sleeping laborers in chhattisgarh ambikapur, one dead

स्कार्पियो ने सो रहे मजदूरों को कुचला: एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर; सड़क निर्माण कार्य में लगे थे दोनों

Sun, 05 Feb 2023 01:38 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 05 Feb 2023 01:38 PM IST
सार

ठेका कंपनी ने डायवर्सन की ओर जाने के लिए कोई साइन बोर्ड नहीं लगाया था और न ही मार्ग में अवरोध लगाया गया था। इसके कारण तेज रफ्तार में स्कार्पियो सीधे सड़क पर बनाई गई मजदूरों की झोपड़ी में जा घुसी।

विज्ञापन
scorpio crushes sleeping laborers in chhattisgarh ambikapur, one dead
सड़क किनारे सो रहे मजदूरों को स्कार्पियो ने कुचला। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में शनिवार देर रात तेज रफ्तार स्कार्पियो ने दो मजदूरों को कुचल दिया। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। दोनों मजदूर सड़क किनारे झोपड़ी में सो रहे थे। सूचना मिलने पर एंबुलेंस से घायल मजदूर को अस्पताल ले जाया गया है। वहां आईसीयू में भर्ती है। हादसे के दौरान झोपड़ी में सो रहे अन्य मजदूर बाल-बाल बच गए। हादसा कोतवाली क्षेत्र में अंबिकापुर-गुमला एनएच- 43 पर हुआ है। 

विज्ञापन


रायगढ़ की ओर जा रही थी स्कार्पियो
जानकारी के मुताबिक, अंबिकापुर-गुमला एनएच-43 पर सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। ठेका निर्माण कंपनी लुचकी घाट से चेंद्रा के बीच लालमाटी में पुलिया निर्माण करा रही है। निर्माण कार्य में लगे मजदूरों के रहने के लिए वहीं पास में झोपड़ी की व्यवस्था है। बताया जा रहा है कि शनिवार रात करीब 2.30 बजे अंबिकापुर की ओर से तेज रफ्तार में रायगढ़ की ओर जा रही स्कार्पियो पुलिया के डायवर्सन में मुड़ने की जगह सीधे झोपड़ी में जा घुसी और वहां सो रहे दो मजदूरों को कुचल दिया। 
विज्ञापन


हादसे के बाद भाग निकले स्कार्पियो सवार
हादसे के बाद स्कार्पियों सवार निकलकर भाग गए। अन्य मजदूरों ने ठेका कंपनी टीबीसीएल के कर्मचारियों को सूचना दी। इसके बाद डायल 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल दोनों मजदूरों को मेडिकल कालेज अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जशपुर के बगीचा निवासी आनंद राम नागेश (28) को मृत घोषित कर दिया। वहीं श्रमिक डमरू राम (29) को गंभीर हालत में आईसीयू में दाखिल किया गया है। पुलिस ने स्कार्पियो को जब्त कर लिया है। नंबर के आधार पर चालक की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं लगा था साइन बोर्ड
अंबिकापुर-गुमला एनएच-43 का पुनर्निमाण कार्य पिछले पांच सालों से किया जा रहा है। अभी शहर सीमा से चेंद्रा के बीच पुल और फ्लाईओवर का काम कराया जा रहा है। जहां हादसा हुआ है, वहां ठेका कंपनी ने डायवर्सन की ओर जाने के लिए कोई साइन बोर्ड नहीं लगाया था और न ही बंद मार्ग में अवरोध लगाया गया था। इसके कारण तेज रफ्तार में स्कार्पियो सीधे सड़क पर बनाई गई मजदूरों की झोपड़ी में जा घुसी। सरगुजा एएसपी विवेक शुक्ला ने बताया कि हादसे में ठेका कंपनी की लापरवाही की भी जांच कराई जाएगी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed