फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Naxalism and terrorism are dying Nadda said PM Modi is biggest well wisher of tribals

'दम तोड़ रहा नक्सलवाद और आतंकवाद' : नड्डा बोले- आदिवासियों के सबसे बड़े हितैषी हैं पीएम मोदी

Sun, 05 May 2024 05:16 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, सूरजपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सूरजपुर Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 05 May 2024 05:16 PM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने रविवार को सूरजपुर में विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि राज्य की सभी 11 सीट पर छत्तीसगढ़ की जनता ने कमल खिलाने का मन बना लिया है।

विज्ञापन
Naxalism and terrorism are dying Nadda said PM Modi is biggest well wisher of tribals
जेपी नड्डा, भाजपा अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने रविवार को सूरजपुर में विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि राज्य की सभी 11 सीट पर छत्तीसगढ़ की जनता ने कमल खिलाने का मन बना लिया है। यहां प्रचंड गर्मी में उपस्थित विशाल जनसमूह मोदी सरकार को तीसरी बार मिलने जा रहे प्रचंड बहुमत का शंखनाद है। नड्डा ने कहा कि पिछले दस साल के विकास कार्यों से देश विकसित भारत के रास्ते पर आगे बढ़ चुका है। मोदीजी ने रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म के मंत्र से देश की राजनीति को बदल दिया है। अब झूठे वादे नहीं चलेंगे। भाजपा जो कहती है वह करती है। हमने रिपोर्ट कार्ड और अकाउंटिबिलीट पॉलिटिक्स शुरू की है।

विज्ञापन


नड्डा ने कहा कि सरगुजा क्षेत्र ने विधानसभा चुनाव में सभी 14 सीट पर कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर दिया, यह हश्र राज्य की सभी लोकसभा सीट में दोहराया जाएगा। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज को कांग्रेस ने सिर्फ भाषण और लोकलुभावनी बातें दी, उनके विकास की कभी चिंता नहीं की। 15 नवंबर को आज पूरा देश जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाता है। मोदीजी की दूरदृष्टि से महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जी आज महिला सशक्तिकरण एवं जनजातीय समाज का गौरव हैं। नड्डा ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में एकलव्य स्कूलों का बजट 21 गुना बढ़ा दिया गया है। वनोपज के 90 उत्पाद एमएसपी के दायरे में लाए जा चुके हैं। वनधन विकास केंद्र में 4 हजार करोड़ रुपये का खर्च हो रहा है।
विज्ञापन

 

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि कांग्रेस हर दिन एक नया भ्रम फैलाती है, कभी कहती है मोदीजी तीसरी बार पीएम बनेंगे तो सविधान खत्म हो जाएगा, कभी कहती है आरक्षण तो कभी कहती है कि निशुल्क राशन मिलना बंद हो जाएगा। उन्होंने कहा कि मोदीजी ने गारंटी दी है कि हर योजना और गति से आगे बढ़ेगी। साय ने कहा कि हम भ्रष्टाचार करने वाली कांग्रेस सरकार के किसी भी नेता और अधिकारी को नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा तीसरी बार देश की बागडोर संभालते ही गरीब, पिछड़े, वँचित, किसान, युवाओं के लिए हो रहे कार्य और मज़बूती से होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


अपने संबोधन में भाजपा सरगुजा लोकसभा प्रत्याशी चिंतामणि महाराज ने कहा कि हम सभी संकल्प लेते हैं कि 7 मई को सरगुजा में भारी मतों से भाजपा को विजयी बनाकर अबकी बार 400 पार के मंत्र को साकार करेंगे। चिंतामनि महाराज ने कहा कि कांग्रेस को पता चल गया है कि उसकी लोकसभा में बुरी स्थिति होगी, इसलिए अभी से बहाने तलाशे जा रहे हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed