फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   missing 11 year old child dead body found in pond in ambikapur fear

Ambikapur News: लापता 11 साल के बच्चे का तालाब में मिला शव, स्कूल से नाम कटवाने पर खुदकुशी की आशंका

Mon, 03 Jul 2023 08:18 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 03 Jul 2023 08:18 PM IST
सार

अंबिकापुर में शनिवार से लापता 11 वर्षीय बालक का शव दूसरे दिन रविवार शाम चलता कृषि विज्ञान केंद्र के पीछे स्थित तालाब में मिला है। बालक के शव को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया है। बालक द्वारा आत्महत्या करने की आशंका है। 

विज्ञापन
missing 11 year old child dead body found in pond in ambikapur fear
फरहान खान (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में शनिवार से लापता 11 वर्षीय बालक का शव दूसरे दिन रविवार शाम चलता कृषि विज्ञान केंद्र के पीछे स्थित तालाब में मिला है। बालक के शव को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया है। बालक द्वारा आत्महत्या करने की आशंका है। बताया गया है कि प्राइवेट स्कूल से नाम कटाकर उसे मदरसा में दाखिल करा दिया गया था। इसके चलते बालक परिजनों से नाराज और दुखी था। वहीं पुलिस पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। मामला सीतापुर थाना का है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, ग्राम सुर निवासी सगीर खान का 11 वर्षीय बेटा फरहान खान शनिवार शाम 4 बजे बिना बताए घर से निकल गया। परिजनों ने सोचा कि बालक कहीं आसपास अपने दोस्तों संग घूम रहा होगा। शाम को जब खाने के वक्त तक बच्चा घर नहीं पहुंचा, तब चिंतित परिजन उसकी तलाश करने लगे। काफी देर तक तलाशने के बाद भी फरहान का कहीं पता नहीं चला। अनहोनी की आशंका से परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की जानकारी दी। पुलिस ने भी तलाश किया, पर पता नहीं चला। 
विज्ञापन


आत्महत्या की आशंका
पुलिस पूछताछ में पता चला है कि फरहान खान निजी स्कूल में पढ़ता था। नए शैक्षणिक सत्र में निजी स्कूल से उसका नाम कटाकर उसे परिजनों ने मदरसे में दाखिल करा दिया था। वह मदरसे में नहीं पढ़ना चाहता था। इसे लेकर उसने परिजनों को मनाने की काफी कोशिश की थी, लेकिन बात नहीं बनी तो वह अत्यधिक निराश एवं दुखी था। इससे उसके द्वारा आत्महत्या भी किए जाने की आशंका है। उसके साथ अन्य कोई बच्चा तालाब के पास गया था, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed