फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   maternal grandfather and granddaughter died by drowning in mahan river in Surajpur

Surajpur News: महान नदी में डूबे नाना-नातिन, पार करने के दौरान बह गए बाढ़ में; पुल नहीं होने से हर साल मौतें

Sun, 02 Jul 2023 05:07 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरजपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 02 Jul 2023 05:07 PM IST
सार

Surajpur News: ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम जॉज, चेंद्रा व चिकनी, जजावल के बीच बहने वाली महान नदी में पुल नहीं है। इसके कारण दोनां गांवों के बीच संपर्क के लिए लोगों को नदी पार कर जाना पड़ता है। महान नदी में बाढ़ की स्थिति में हर साल यहा मौतें होती हैं। बारिश में चिकनी जजावल टापू बन जाता है। यहां नदी पार करके ही आया या जाया जा सकता है।

विज्ञापन
maternal grandfather and granddaughter died by drowning in mahan river in Surajpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में ओड़गी ब्लाक अंतर्गत ग्राम सौहार के पास मिले शवों की पहचान नाना और नातिन के रूप में हुई है। दोनों भैयाथान क्षेत्र के ग्राम चिकनी से मेहमानी कर अपने गांव जॉज लौट रहे थे। इसी दौरान महान नदी पार करते समय बाढ़ में बह गए थे। शिनाख्त के बाद रविवार को शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों गांवों को जोड़ने के लिए नदी पर पुल नहीं है। इसके चलते हर सल लोगों की मौतें होती हैं। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, स्थानीय ग्रामीणों ने गांव के पास से होकर बहने वाली महान नदी में दो शवों को देख इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शवों को नदी से निकलवाकर अस्पताल भिजवा दिया। सौहार एवं आसपास के गांववाले शवों की शिनाख्त नहीं कर सके थे। पुलिस ने युवती और ग्रामीण का शव मिलने की सूचना सोशल मीडिया के माध्यम से शाम को प्रसारित की थी। रविवार को दोनों शवों की पहचान भैयाथान क्षेत्र के ग्राम जॉज चेंद्रा निवासी राम दुलारे (50) और उनकी नातिन के रूप में की गई है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि राम दुलारे चार दिन पहले अपनी नातिन के साथ मेहमानी करने के लिए ग्राम चिकनी, जजावल गया हुआ था। जॉज और चिकनी के बीच महान नदी बहती है। मेहमानी कर लौटने के दौरान संभवतः दोनों नदी के तेज बहाव में बह गए। दोनों के शव पानी में कई घंटे पड़े रह जाने के कारण फूल गए थे। पुलिस ने परिजनों का बयान दर्ज किया है। एक ही परिवार के दो सदस्यों की नदी में डूबकर मौत हो जाने से परिजन सदमें में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed