फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   husband killed his wife due to suspicion of her character

चरित्रशंका को लेकर पत्नी की हत्या: पति ने विवाद के बाद टांगी से काट दिया गला, जंगल के रास्ते हुआ फरार

Fri, 17 Mar 2023 09:19 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: अभिषेक वर्मा Updated Fri, 17 Mar 2023 09:19 PM IST
सार

पड़ोसियों से पूछताछ में पता चला कि आरोपी प्रभु नारायण मझवार झगड़ालू किस्म का था। शराब पीकर वह आए दिन पत्नी से विवाद करता था। दंपती की चार लड़किया हैं।

विज्ञापन
husband killed his wife due to suspicion of her character
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अंबिकापुर के बतौली थानाक्षेत्र के ग्राम सेदम में शुक्रवार सुबह चरित्र शंका को लेकर विवाद के बाद पति ने टांगी से गला काटकर पत्नी की हत्या कर दी और भाग निकला। दंपती की चार लड़कियां हैं, जिनमें से दो हाई व हायर सेकेंडरी स्कूल में एवं दो मिडिल स्कूल में पढ़ती हैं। आरोपी पति की तलाश में पुलिस ने पूरे दिन सेदम से लगे लोटा जंगल में खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चला।

विज्ञापन

 
बतौली थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय ने बताया कि सेदम निवासी प्रभु नारायण मझवार 38 वर्ष का शुक्रवार सुबह अपनी पत्नी प्यासो मझवार 35 वर्ष से विवाद हुआ। विवाद के बाद आक्रोशित प्रभु नारायण मझवार ने टांगी निकाल ली और पत्नी प्यासो मझवार के गले पर वार कर दिया। टांगी के हमले से प्यासो मझवार मौके पर गिर गई एवं उसकी मौत हो गई। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। हत्या के बाद आरोपी प्रभु नारायण मझवार भाग गया और सेदम से लगे लोटा जंगल में जाकर छिप गया। 
विज्ञापन


घटना की सूचना पर बतौली थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने प्यासो बाई के शव को पंचनामा पश्चात पीएम के लिए भेज दिया। परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से लोटा जंगल में पतासाजी अभियान चलाया। शाम तक आरोपी का पता नहीं चल सका। लोटा जंगल घना एवं कई किलोमीटर तक फैला है, इस कारण आरोपी की खोजबीन पूरी नहीं हो सकी है। पुलिस आरोपी की तलाश में शनिवार को फिर से सर्च आपरेशन चलाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चरित्रशंका को लेकर होता था विवाद

परिजनों एवं पड़ोसियों से पूछताछ में पता चला कि आरोपी प्रभु नारायण मझवार झगड़ालू किस्म का था। शराब पीकर वह आए दिन पत्नी से विवाद करता था। दंपती की चार लड़किया हैं, जिनमें से दो बांसाझाल आश्रम में रहकर 10 वीं एवं 12 वीं की पढ़ाई कर रही हैं। दो अन्य लड़कियां सेदम माध्यमिक शाला में सातवीं एवं आठवीं की छात्राएं हैं। घर में दो लड़कियों के साथ दंपती रहते थे। घटना के बाद चारों लड़कियां का भविष्य अंधकार में है। वे रो-रोकर बेहाल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed