{"_id":"6af5a42ad52d51ce5a033eaf","slug":"collector-takes-a-firm-stance-on-paddy-procurement-preparations-procurement-to-begin-on-november-15-across-54-centers-ambikapur-news-c-1-1-noi1559-4927065-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर में 15 नवंबर से धान खरीदी: प्रति एकड़ 21 क्विंटल की लिमिट; जानें किसानों के लिए जरूरी नियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलरामपुर में 15 नवंबर से धान खरीदी: प्रति एकड़ 21 क्विंटल की लिमिट; जानें किसानों के लिए जरूरी नियम
Thu, 12 Nov 2026 07:22 PM IST
अंबिकापुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
Published by: अंबिकापुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 07:22 PM IST
सार
जिले के 44 समितियों के 54 उपार्जन केंद्रों में खरीदी की व्यवस्था की गई है, जबकि 5 नए केंद्र भी शुरू होंगे। अवैध धान की आवक रोकने के लिए 24 चेकपोस्ट और 12 उड़नदस्ता दल तैनात रहेंगे। वहीं, किसानों को 'तुहर टोकन' ऐप से ऑनलाइन टोकन लेने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
समीक्षा बैठक के दौरान बलरामपुर कलेक्टर और अन्य अधिकारी
विस्तार
बलरामपुर जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत धान खरीदी की तैयारियां तेज हो गई हैं। कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने गुरुवार को बैठक में व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने सभी केंद्रों पर तय समय से पहले व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसका लाभ केवल वास्तविक किसानों को ही मिलना चाहिए। अवैध धान के भंडारण, परिवहन और बिचौलियों पर सख्त कार्रवाई होगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा के अनुसार, 15 नवंबर 2026 से 15 जनवरी 2027 तक धान खरीदा जाएगा। जिले की 44 समितियों के 54 उपार्जन केंद्रों पर यह खरीदी होगी। किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदा जाएगा। प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल धान लिया जाएगा। दूरस्थ किसानों के लिए 5 नए उपार्जन केंद्र भी शुरू किए जा रहे हैं। ये केंद्र सिहार, परसागुड़ी, लिलौटी, चेरा और पचावल में होंगे।
निगरानी और सुविधाएं
पड़ोसी राज्यों से अवैध धान की आवक रोकने के लिए जिले में 24 चेकपोस्ट सक्रिय हैं। वाहनों की सघन जांच की जा रही है। जिला और तहसील स्तर पर 12 उड़नदस्ता दल गठित किए गए हैं। 9 केंद्रों को अतिसंवेदनशील और 14 को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। कलेक्टर ने केंद्रों पर किसानों के लिए छायादार बैठक व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छ शौचालय, बिजली, तौल मशीन, आर्द्रतामापी यंत्र, सीसीटीवी कैमरा और प्राथमिक उपचार की सुविधा सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन
'तुहर टोकन' एप और बायोमीट्रिक खरीदी
धान खरीदी में पारदर्शिता के लिए प्रतिदिन की ऑनलाइन एंट्री उसी शाम पूरी होगी। 'तुहर टोकन' एप से दैनिक क्षमता का 70 प्रतिशत टोकन ऑनलाइन जारी होगा, जिसमें 80 प्रतिशत हिस्सा लघु एवं सीमांत किसानों के लिए आरक्षित है। शेष 30 प्रतिशत टोकन समिति स्तर से मिलेंगे। खरीदी पूरी तरह बायोमीट्रिक प्रणाली से होगी, इसलिए किसान या उनके नामांकित व्यक्ति का केंद्र पर उपस्थित रहना अनिवार्य है। 17 प्रतिशत से अधिक नमी वाला धान नहीं खरीदा जाएगा।