फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   five friends injured due to high speed car overturn in ambikapur

सड़क हादसे में 5 दोस्त घायल, 4 गंभीर: अनियंत्रित होकर छह बार पलटी कार, पुलिस बोली- चालक की लापरवाही से हादसा

Mon, 13 Feb 2023 01:52 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 13 Feb 2023 01:52 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि हादसे के दौरान कार की रफ्तार तेज थी, जिसके कारण मोड़ में चालक वाहन की रफ्तार नियंत्रित नहीं कर सका। हादसे में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। जहां हादसा हुआ है, वहां सड़क बनी हुई है। हादसा सिर्फ चालक की लापरवाही के कारण हुआ है। 

विज्ञापन
five friends injured due to high speed car overturn in ambikapur
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त हुई कार। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में रविवार देर रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह छह बार पलटी और फिर सीधी हो गई। हादसे में कार सवार पांच दोस्त घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस से उदयपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां चार घायलों की हालत गंभीर देखकर उन्हें सरगुजा मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हादसा लखनपुर थाना क्षेत्र में अंबिकापुर-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर हुआ है। 

विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, रविवार रात करीब 9 बजे केशगवां निवासी संतोष कुमार (38) अपने साथी सोनू (22), गौरव (23), राहुल कुमार (22) और दीपक (25) के साथ ग्राम नवापारा से अपने गृहग्राम लौट रहे थे। रास्ते में जजगा मंदिर के पास तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रति होकर सड़क से नीचे छह बार पलटकर खेत में सीधे खड़ी हो गई। हादसे में कार में सवार सभी पांच युवक घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते हीं उदयपुर 108 एंबुलेंस वाहन मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन


एंबुलेंस से घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए उदयपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया गया। घायलों में संतोष कुमार, सोनू, गौरव, राहुल कुमार को सिर व शरीर के अन्य हिस्से में अंदरूनी चोटें आने के कारण उनकी हालत गंभीर थी। यह देखकर डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल दीपक कुमार को सोमवार दोपहर उपचार के बाद उदयपुर अस्पताल से घर भेज दिया गया है। बाकी चारों का उपचार अभी जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed