फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Father and son returning on bike after celebrating Rakshabandhan die and mother in serious condition

खुशियां मातम में बदलीं: रक्षाबंधन मनाकर लौट रहा था परिवार, टैंकर की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत; मां गंभीर

Fri, 01 Sep 2023 05:41 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 01 Sep 2023 05:41 PM IST
सार

टैंकर की टक्कर से बाइक सवार ठाकुर प्रताप सिंह, उसकी पत्नी भुवनेश्वरी एवं बालक सत्यम सड़क पर जा गिरे। गंभीर चोट के कारण नन्हे बालक सत्यम की मौके पर मौत हो गई।

विज्ञापन
Father and son returning on bike after celebrating Rakshabandhan die and mother in serious condition
टैंकर ने बाइक को मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उदयपुर थानाक्षेत्र के ग्राम घाटबर्रा में अदानी माइंस के टैंकर ने रक्षाबंधन मनाकर लौट रहे बाइक सवार परिवार को चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक चालक युवक और उसके 9 माह के बेटे की मौत हो गई। वहीं पत्नी की हालत गंभीर है। घायल महिला को मेडिकल कालेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, उदयपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत घाटबर्रा निवासी ठाकुर प्रताप सिंह (39) अपनी पत्नी भुवनेश्वरी सिंह (36) और अपने 9 माह के बेटे सत्यम को लेकर 31 अगस्त गुरुवार की सुबह 10 बजे मोटरसाइकिल से ससुराल ग्राम खरसुरा रक्षाबंधन मनाने गए थे। भुवनेश्वरी ने मायके में भाइयों को राखी बांधी और वे शाम को वापस घर लौटने के लिए बाइक से रवाना हुए। शाम करीब 7.30 बजे साल्ही मोड़ के पास अदानी माइंस की ओर से आ रहे पानी टैंकर क्रमांक सीजी 4 एलडब्लू 2490 ने तेज रफ्तार में उनकी बाइक को सीधे टक्कर मार दी।
विज्ञापन

 
टैंकर की टक्कर से बाइक सवार ठाकुर प्रताप सिंह, उसकी पत्नी भुवनेश्वरी एवं बालक सत्यम सड़क पर जा गिरे। गंभीर चोट के कारण नन्हे बालक सत्यम की मौके पर मौत हो गई। वहीं पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर साल्ही सरपंच विजय सिंह कोर्राम सहित स्थानीय ग्रामीणों ने एंबुलेंस बुलवाकर उन्हें उदयपुर अस्पताल में भर्ती किया। अंदरूनी हिस्से में गंभीर चोट लगने के कारण डॉक्टरों ने ठाकुर प्रताप सिंह  और उसकी पत्नी को अंबिकापुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
अंबिकापुर मेडिकल कालेज पहुंचने पर देर रात ठाकुर प्रताप सिंह की भी मौत हो गई, वहीं भुवनेश्वरी की हालत गंभीर है। पुलिस ने पिता-पुत्र के शवों को पीएम के पश्चात् आज दोपहर परिजनों को सौंप दिया। घटना से परिवार सहित क्षेत्र में मातम पसर गया है।


हादसे के बाद टैंकर चालक फरार
तारा चौकी प्रभारी योगेंद्र जायसवाल ने बताया कि घटना के बाद टैंकर का चालक फरार हो गया। पुलिस ने टैंकर को जब्त कर लिया है। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी टैंकर चालक के खिलाफ धारा 304 ए के तहत अपराध दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed