फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   elderly woman dies due to bear attack husband condition critical in balrampur

तीन भालुओं ने किया दंपती पर हमला: पत्नी के सिर, चेहरे से नोच ले गए मांस, मौके पर तोड़ा दम; वृद्ध की हालत गंभीर

Thu, 01 Jun 2023 05:09 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Thu, 01 Jun 2023 05:09 PM IST
सार

कुसमी रेंजर पाली राम ने बताया कि घायल को इलाज के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई है। लोगों को जंगल में जाने से रोकने के लिए मुनादी कराई जा रही है। आम और तेंदूपत्ता के साथ ही सालबीज का सीजन होने के कारण बड़ी संख्या में लोग जंगल जाते हैं। 

विज्ञापन
elderly woman dies due to bear attack husband condition critical in balrampur
भालुओं के हमले में महिला की मौत

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में गुरुवार सुबह जंगल में आम तोड़ने और लकड़ी बीनने के लिए गए बुजुर्ग दंपती पर भालुओं ने हमला कर दिया। एक साथ तीन भालुओं के इस हमले में वृद्धा की मौके पर मौत हो गई। भालू उसके चेहरे और सिर सहित अन्य हिस्से से मांस नोचकर ले गए। जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको कुसमी अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद अंबिकापुर मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना कुसमी विकासखंड अंतर्गत ग्राम गोपातू में हुई है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, ग्राम गोपातू निवासी मंगरा नगेशिया (86) गुरूवार सुबह करीब 9.30 बजे अपनी पत्नी गेंदिया नगेशिया (82) के साथ पास के जंगल में आम तोड़ने और सूखी लकड़ी बीनने के लिए गया था। दोनों वहां काम में लगे हुए थे। इसी दौरान झाड़ियों से निकले तीन भालुओं ने दोनों पर हमला बोल दिया। गेंदिया नगेशिया पर दो भालुओं ने एक साथ हमला किया और उसके सिर, चेहरे एवं अन्य हिस्सों में काट लिया। वहीं एक भालू ने मंगरा नगेशिया पर हमला कर उसके जांघ और कुल्हे में काट लिया। 
विज्ञापन


शोर सुनकर दौड़े लोग तो भागे भालू
मंगरा नगेशिया और गेंदया ने भालुओं के हमला करने पर शोर मचाया। कुछ दूर पर अन्य ग्रामीण मौजूद थे, जो आम और लकड़ी के लिए गए थे। वहां से गांव के कुछ घर भी पास हैं। शोर सुनकर लोग हल्ला करते हुए मौके पर पहुंचे। अन्य लोगों को पास आता देख भालू जंगल में घुस गए। लोग जब तक उनके पास पहुंचे भालुओं के हमले में गंभीर रूप से घायल हुई गेंदिया की मौत हो चुकी थी। मंगरा नगेशिया घायल अवस्था में मिला, जिसे उठाकर ग्रामीण गांव तक पहुंचे। वहां से उसे स्थानीय अस्पताल में दाखिल कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वनअमले ने लोगों को किया सतर्क
भालुओं के हमले में वृद्धा की मौत और पति के घायल होने की सूचना पर वनविभाग का अमला मौके पर पहुंचा। कुसमी रेंजर पाली राम ने बताया कि महिला के शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायल को इलाज के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई है। लोगों को जंगल में जाने से रोकने के लिए मुनादी कराई जा रही है। आम और तेंदूपत्ता के साथ ही सालबीज का सीजन होने के कारण बड़ी संख्या में लोग जंगल जाते हैं। ऐहतियातन लोगों से जंगल न जाने की अपील की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed