फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Drunk retired teacher started dancing by climbing on water tank in ambikapur

नशे में 'वीरू' बना टीचर 'प्रसन्न राम': टंकी पर चढ़ 'खींच मेरी फोटो' गाते हुए करने लगा डांस, फिर ऐसे उतरा नीचे

Sun, 02 Jul 2023 07:57 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 02 Jul 2023 07:57 PM IST
सार

आसपास के लोगों ने बताया कि, पिछले सात दिनों में वे चौथी बार पानी टंकी पर चढ़े थे। उनकी इस हरकत से आसपास के लोग भी परेशान हैं। शराबी रिटायर्ड शिक्षक का घर पानी टंकी से करीब 200 मीटर की दूरी पर है। 

विज्ञापन
Drunk retired teacher started dancing by climbing on water tank in ambikapur
टंकी पर चढ़कर डांस करता शराब के नशे में शिक्षक। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक शराब रिटायर्ड शिक्षक पानी की टंकी पर चढ़ गया और हंगामा करना शुरू कर दिया। लोगो ने देखा तो उसे नीचे उतरने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं माना। बार-बार बोलने पर शराबी शिक्षक ने टंकी पर ही डांस करना शुरू कर दिया। किसी तरह से लोगों ने उसे पेमेंट मिलने की बात कही। इसके बाद वह नीचे उतरा। इसके बाद लोगों ने पुलिस को भी इसकी सूचना दी। पिछले एक सप्ताह में वे चौथी बार है, जब शिक्षक पानी टंकी पर चढ़ा था। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


सरकारी स्कूल से रिटायर्ड है शिक्षक
जानकारी के मुताबिक, उदयपुर निवासी प्रसन्न राम (60) गांव के ही सरकारी स्कूल से रिटायर्ड शिक्षक है। उसके घर से करीब 200 मीटर दूर पानी की टंकी है। इस पर शनिवार को शिक्षक शराब के नशे में धुत होकर चढ़ गया। लोगों ने देखा तो उन्हें नीचे उतरने को कहा। इस पर प्रसन्न राम ने 'खींच मेरी फोटो...' और 'आधा है चंद्रमा, रात आधी...' गाकर डांस करना शुरू कर दिया। लोगों ने उससे नीचे उतरने को कहा, पर नहीं माना। इस बीच उसे बताया गया कि बैंक वाले पेमेंट देने के आए हैं। इसके बाद वह नीचे उतरा। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


एक सप्ताह में चौथी बार टंकी पर चढ़ा
आसपास के लोगों ने बताया कि, पिछले सात दिनों में वे चौथी बार पानी टंकी पर चढ़े थे। उनकी इस हरकत से आसपास के लोग भी परेशान हैं। शराबी रिटायर्ड शिक्षक का घर पानी टंकी से करीब 200 मीटर की दूरी पर है। इसकी सूचना उदयपुर पुलिस को भी दी गई है। नशेड़ी की इस हरकत से उसकी जान भी जा सकती थी। रिटायर्ड शिक्षक की हरकत से आसपास के लोग सहमें हुए हैं। लोगों ने बताया कि वे लंबे समय से आदतन शराबी हैं। शराब पीने की वजह से उन्हें सेवाकाल में कई बार सस्पेंड किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed