Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Did not wait for friend to eat biryani Amresh returned with alcohol and attacked him Jagdish died in Ambikapu

Ambikapur: बिरयानी खाने के लिए दोस्त का नहीं किया इंतजार, शराब लेकर लौटे ने अमरेश कर दिया हमला, जगदीश की मौत

Wed, 23 Oct 2024 04:47 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 23 Oct 2024 04:47 PM IST
सार

अम्बिकापुर में दो पल्लेदार आपस में गहरे दोस्त रहे। दोनों की दोस्ती इतनी पक्की थी कि दोनों साथ रहते थे, साथ खाते व पीते थे। पर एक दिन एक प्लेट बिरयानी के चलते दोस्त ने दोस्त का मर्डर कर देगा यह किसी को मालूम न था।

विज्ञापन
Did not wait for friend to eat biryani Amresh returned with alcohol and attacked him Jagdish died in Ambikapu
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अम्बिकापुर में दो पल्लेदार आपस में गहरे दोस्त रहे। दोनों की दोस्ती इतनी पक्की थी कि दोनों साथ रहते थे, साथ खाते व पीते थे। पर एक दिन एक प्लेट बिरयानी के चलते दोस्त ने दोस्त का मर्डर कर देगा यह किसी को मालूम न था। यह दिल दहला देने वाली घटना छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर की बताई जा रहा है। घटना के संदर्भ में पुलिस ने बताया कि जगदीश सारथी और अमरेश एक्का दोनों मजदूरी का काम करते थे। काम से लौटने के बाद दोनों एक साथ खाना खाते थे। दोनों को ही खाने मे बिरयानी काफी पसंद थी। वारदात वाले दिन मृतक जगदीश सारथी मजदूरी का काम जल्द खत्म कर कमरे पर लौट आया। आते वक्त वो अपने साथ बिरयानी भी पार्सल कराकर घर लाया था। दूसरा दोस्त अमरेश एक्का जबतक घर आता उसने अकेले ही बिरयानी खाकर खत्म कर दी।

विज्ञापन


बिरयानी के लिए दोस्त का मर्डर
दूसरा दोस्त शराब लेकर घर लौटा तो देखा कि उसका दोस्त बिरयानी खाकर लेटा है। इस बात पर दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ। वाद विवाद के बीच देखते ही देखते दोनों में हाथापाई शुरु हो गई। इसी क्रम में अमरेश एक्का ने अपने दोस्त जगदीश सारथी पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में सारथी गंभीर रुप से जख्मी हो गया। दोस्त के जख्मी होते ही आरोपी डर गया। उसने तुरंत उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। युवक की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रायपुर रेफर किया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


अपने हिस्से की बिरयानी खत्म होने पर हुआ नाराज
पुलिस ने बताया कि दोनों दोस्त पल्लेदारी का काम करते थे। दोनों एक साथ श्रीगढ़ में किराए का मकान लेकर साथ रहे। वारदात वाले दिन आरोपी ने सारथी से कहा कि वो शराब लेकर वापस आ रहा है वो उसका इंतजार करे। जब वो आ जाएगा तो दोनों साथ बैठकर बिरयानी खाएंगे। आरोपी के जाते है भूखा दोस्त सारथी बिरयानी खाने लगा। भूख ज्यादा होने के चलते उसने दोस्त के हिस्से की भी बिरयानी खत्म कर दी। इसी बात को लेकर विवाद हुआ और आरोपी अमरेश ने सारथी पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाने के लिए दोनों ने बिरयानी खरीदी थी। एक दोस्त शराब लेने चला गया जबकी दूसरा घर पहुंचकर बिरयानी खाने लगा. आरोपी ने जब देखा कि उसके हिस्से की बिरयानी भी खत्म हो चुकी है तो उसने मृतक पर जानलेवा हमला कर दिया। अमोलक सिंह ढिल्लो, एएसपी, सरगुजा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed