फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Congress MLA Brihaspati Singh said responsibility of forming government in Chhattisgarh lies with Deputy CM TS

Chhattisgarh Election 2023: टिकट कन्फर्मेशन पर बोले विधायक, टीएस सिंहदेव अकेले नहीं, हाईकमान से तय होगा

Wed, 30 Aug 2023 10:07 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 30 Aug 2023 10:07 PM IST
सार

बृहस्पति सिंह ने अंबिकापुर सर्किट हाउस में पत्रकारों से चर्चा के दौरान डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव द्वारा उन्हें लेकर राजपुर के कार्यक्रम में दिए गए बयान को लेकर कहा कि आदरणीय महाराज साहब बहुत विद्वान हैं।

विज्ञापन
Congress MLA Brihaspati Singh said responsibility of forming government in Chhattisgarh lies with Deputy CM TS
रामानुजगंज से कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरगुजा संभाग में टिकट वितरण को लेकर प्रत्याशियों का चयन दिल्ली हाई कमान करेगी। टीएस सिंहदेव प्रत्याशी चयन के लिए अकेले नहीं हैं। स्क्रीनिंग कमेटी में 18 से 20 सदस्य हैं। स्क्रीनिंग कमेटी के मेंबर उम्मीदवारों की सूची बनाकर हाई कमान को सौंपेंगे, जिस पर हाई कमान की मुहर लगेगी।

विज्ञापन


रामानुजगंज से रायपुर के लिए निकले बृहस्पति सिंह ने अंबिकापुर सर्किट हाउस में पत्रकारों से चर्चा के दौरान डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव द्वारा उन्हें लेकर राजपुर के कार्यक्रम में दिए गए बयान को लेकर कहा कि आदरणीय महाराज साहब बहुत विद्वान हैं। पीढ़ी दर पीढ़ी वे हमारे राजा महाराजा रहे हैं। हम उनकी प्रजा हैं। वे जो भी बोलते हैं, बहुत सोच समझकर बोलते हैं। उन्होंने जो भी बोला होगा, सोच समझकर बोला होगा, इसका जवाब वे ही देंगे। 
विज्ञापन


आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने की जवाबदेही उनकी है। वे जो भी बोले होंगे, सोच समझकर बोले होंगे। महाराज साहब अकेले नहीं है। स्क्रीनिंग कमेटी में 18-20 मेंबर हैं। इसमें प्रदेश के प्रभारी सहित कई मंत्री हैं। हमारी प्रक्रिया है कि सारी सूची बनकर दिल्ली जाती है। हमारी प्रक्रिया है कि जो भी निर्णय हो, सभी को सर्वमान्य होता है, चाहे मंत्री हों, मुख्यमंत्री हों, कार्यकर्ता हों।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. अजय तिर्की की दावेदारी पर बोले, सभी को टिकट मांगने का हक
विधायक बृहस्पति सिंह ने कहा कि सभी नेताओं को कांग्रेस से टिकट मांगने का हक है। हाईकमान को तय करना है कि किसे कहां से जीताकर लाना है। महापौर डॉ. तिर्की मेरे मित्र हैं। मेरी जानकारी में वे तीन-चार चुनाव से दावेदारी कर रहे हैं। दावेदारी करना एक पदाधिकारी, कार्यकर्ता होने के नाते उनका हक है।

टीएस ने क्या कहा था
तीन दिनों पूर्व राजपुर में आयोजित कार्यक्रम में टीएस सिंहदेव ने कहा था कि मुझे जितना गरियाना है गरिया लो, लेकिन महाराज साहब, महारानी साहिबा को सार्वजनिक मंच से कोई कुछ भी बोलेगा तो समझौता नहीं हो सकता। घर में जो बोलना है बोलिए, लेकिन मंच से दोनों के बारे में कुछ भी बोलेंगे तो मेरी तरफ से समझौता नहीं होगा। आज तक व्यक्तिगत तौर पर कई लोगों ने क्या किया, लेकिन मैंने कभी कुछ नहीं किया। मैंने उसे राजनीति के क्षेत्र में नहीं आने दिया। 

लेकिन आज छत्तीसगढ़ में एक ऐसी घटना घटी है। जिसमें सीमा पार कर किसी ने मेरे उपर आरोप लगाया। जान के खतरे का आरोप लगाया है। वहां समझाता नहीं हो सकता। आगे क्या होगा वो पब्लिक जाने, पार्टी जाने, लेकिन मेरी तरफ से समझौता नहीं हो सकता।


डिप्टी सीएम ने अपने बयान में भले ही कोई नाम नहीं लिया, लेकिन उनका इशारा सीधे रामानुजगंज के कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह की ओर था। बृहस्पति सिंह ने सिंहदेव पर जान से मारने की साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया था। मामला विधानसभा में भी उठा था, जिसमें बृहस्पति सिंह ने सिंहदेव से माफी मांग ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed