फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   CM Bhupesh will inaugurate new building of Medical College tomorrow in Ambikapur

Ambikapur News: CM भूपेश कल करेंगे मेडिकल कॉलेज के नए भवन का लोकार्पण, देंगे 390 करोड़ से ज्यादा की सौगात

Fri, 07 Jul 2023 10:12 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Fri, 07 Jul 2023 10:12 PM IST
सार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आठ जुलाई शनिवर को सरगुजा जिले में प्रवास रहेंगे। इस दौरान वे राजमाता श्रीमती देवेन्द्र कुमारी सिंह शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करेंगे। मेडिकल कॉलेज खुलने के सात साल बाद उसे अपना भवन मिल जाएगा। 

विज्ञापन
CM Bhupesh will inaugurate new building of Medical College tomorrow in Ambikapur
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आठ जुलाई शनिवर को सरगुजा जिले में प्रवास रहेंगे। इस दौरान वे राजमाता श्रीमती देवेन्द्र कुमारी सिंह शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करेंगे। मेडिकल कॉलेज खुलने के सात साल बाद उसे अपना भवन मिल जाएगा। मुख्यमंत्री जिले में 390.70 करोड़ के कार्यों विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। वे जिला कलेक्टरेट परिसर में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का भी अनावरण करेंगे।

विज्ञापन


राजमाता श्रीमती देवेन्द्र कुमारी सिंह शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय भवन का 374.08 करोड़ की लागत से निर्माण कराया गया है। इस परिसर में मुख्य रूप से 54.26 करोड़ रुपये की लागत से बने महाविद्यालय भवन, 120.73 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे हॉस्पिटल भवन के साथ ऑडिटोरियम, छात्रावास, स्टाफ क्वार्टर, डीन आवास सहित अन्य कार्य शामिल हैं। यह राज्य का छठवां मेडिकल कॉलेज है। 
विज्ञापन


इस मेडिकल कॉलेज की खासियत है कि यहां मेडिकल स्टूडेंट्स के कौशल एवं दक्षता विकास के लिए वृहद स्किल्स लैब और बहरेपन के परीक्षण एवं ईलाज की विशेष सुविधा उपलब्ध है। मेडिकल कॉलेज के नवीन महाविद्यालयीन भवन में कुल सात विभाग संचालित होंगे। जिनमें एनाटॉमी विभाग, बायोकेमेस्ट्री विभाग, फिजियोलॉजी विभाग, कम्युनिटी मेडिसिन विभाग, फोरेंसिक मेडिसिन विभाग, माइक्रोबायोलॉजी विभाग, फार्माकोलॉजी विभाग विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण

प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री बघेल जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में स्थापित की गई छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। राज्य शासन द्वारा सभी जिलों में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा स्थापित करने का निर्णय लिया गया था, ताकि लोगों में राज्य की संस्कृति के प्रति चेतना जागृत हो। छत्तीसगढ़ महतारी, छत्तीसगढ़ की अस्मिता, स्वाभिमान और सम्मान का प्रतीक हैं।

कई कार्यों का होगा भूमिपूजन
मुख्यमंत्री द्वारा खेलो इंडिया योजनांतर्गत गांधी स्टेडियम में 4 करोड़ 37 लाख 64 हजार रुपये की लागत से नवनिर्मित मल्टीपरपज इण्डोर हॉल का लोकार्पण किया जाएगा। यहां चार बैडमिंटन कोर्ट, तीन टेबल टेनिस, बास्केट बॉल एवं व्हॉलीबॉल कोर्ट की सुविधा है। इसके साथ ही केशवपुर, सोहगा, राजापुर, बिलासपुर तथा निम्हा में 686.11 लाख की लागत से निर्मित स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट विद्यालयों का लोकार्पण किया जाएगा।


इसके साथ ही मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा की गई घोषणाओं के 539.47 लाख रुपए लागत के कार्यों का भूमिपूजन होगा। मुख्यमंत्री द्वारा भूमिपूजन के कार्यों में 339.22 लाख रुपए से महात्मा गांधी स्टेडियम का उन्नयन कार्य, पीजी कॉलेज ग्राउंड में 100.25 लाख रुपए की लागत से मूलभूत सुविधाओं का विस्तार कार्य तथा नगर पालिक निगम, अम्बिकापुर के समस्त वार्डो में 100.00 लाख रुपए की लागत से विद्युतीकरण कार्य शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed